पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कमलनाथ को दिया बीजेपी में आने का न्योता
Rahul Garhwal | Feb 10, 2024, 16:14 IST
पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन और पूर्व सीएम कमलनाथ
मध्यप्रदेश में कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व सीएम कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। इसी बीच इंदौर में पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कमलनाथ को बीजेपी में आने का न्योता दे दिया है।
संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस से बीजेपी में आने की मची नई भगदड़ के बाद लगातार पूर्व सीएम कमलनाथ (kamal nath) का नाम राजनीतिक कयासों में हैं कि वह भी बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में आ सकते हैं। इस मामले में पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन (sumitra mahajan) ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि कमलनाथ का यदि विकास में विश्वास है तो राम का आशीर्वाद लेकर आएं और काम करें। काम के लिए आ जाएं, जो काम के लिए आना चाहता है वो आ जाएं।
महाजन ने कहा कि जिन्हें भी लगता है कि हम भला करने वाले के साथ हो जाएं, देश को विकास की राह पर ले जाने वाले के साथ हो जाएं। ऐसी सद्बुद्धि किसी को आती है तो क्या बुराई है। जिन्हें लग रहा है कि अच्छा काम करने वाले हैं, विकास में विश्वास रखते हैं तो साथ में आ जाएं। सभी को मिलकर विकास के लिए काम करना है।
महाजन ने कहा कि आज देश की 99 फीसदी जनता शांति चाहती है, वे विकास चाहते हैं। मैं किसी समुदाय की बात नहीं करती, लेकिन लोग देश का भला चाहते हैं। ये उन्हीं लोगों को बीड़ा उठाना है कि देश को आगे विकास की राह पर ले जाएं। वहीं मिलावटखोरी को लेकर कहा कि जनता का सावधान होने की जरूरत है। सस्ता है ये सोचकर कोई भी मिलावटी सामग्री नहीं लें।
कमलनाथ ने 13 फरवरी को अपने निवास पर डिनर पार्टी का आयोजन किया है। इस डिनर पार्टी में खासतौर पर विधायकों को बुलाया गया है। सूत्रों की मानें तो कमलनाथ अब राज्यसभा जाना चाहते हैं। मध्यप्रदेश से उनका मोहभंग हो गया है। यही कारण है कि उन्होंने विधायकों को अपने यहां डिनर पर बुलाया है। प्रदेश में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं। विधायकों की संख्या के हिसाब से एक सीट कांग्रेस को मिलेगी। ये सीट राजमणि पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो रही है। कमलनाथ इस सीट पर उम्मीदवार बनकर राज्यसभा जाना चाहते हैं। विधायकों की सहमति और समर्थन हासिल करने के लिए ही इस डिनर पार्टी का आयोजन किया गया है।
भारत रत्न अब 'मोदी' रत्न बन गया, कांग्रेस के उमंग सिंगार ने किया तंज
हाल ही में दिल्ली में कमलनाथ की कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में कमलनाथ ने सोनिया गांधी से राज्यसभा जाने के संबंध में बातचीत की। उन्होंने छिंदवाड़ा से नकुलनाथ की उम्मीदवारी और राज्यसभा से खुद के जाने की इच्छा जताई।
'सद्बुद्धि आती है तो क्या बुराई है'
महाजन ने कहा कि जिन्हें भी लगता है कि हम भला करने वाले के साथ हो जाएं, देश को विकास की राह पर ले जाने वाले के साथ हो जाएं। ऐसी सद्बुद्धि किसी को आती है तो क्या बुराई है। जिन्हें लग रहा है कि अच्छा काम करने वाले हैं, विकास में विश्वास रखते हैं तो साथ में आ जाएं। सभी को मिलकर विकास के लिए काम करना है।
'99 फीसदी जनता शांति चाहती है'
महाजन ने कहा कि आज देश की 99 फीसदी जनता शांति चाहती है, वे विकास चाहते हैं। मैं किसी समुदाय की बात नहीं करती, लेकिन लोग देश का भला चाहते हैं। ये उन्हीं लोगों को बीड़ा उठाना है कि देश को आगे विकास की राह पर ले जाएं। वहीं मिलावटखोरी को लेकर कहा कि जनता का सावधान होने की जरूरत है। सस्ता है ये सोचकर कोई भी मिलावटी सामग्री नहीं लें।
कमलनाथ की डिनर पार्टी
कमलनाथ ने 13 फरवरी को अपने निवास पर डिनर पार्टी का आयोजन किया है। इस डिनर पार्टी में खासतौर पर विधायकों को बुलाया गया है। सूत्रों की मानें तो कमलनाथ अब राज्यसभा जाना चाहते हैं। मध्यप्रदेश से उनका मोहभंग हो गया है। यही कारण है कि उन्होंने विधायकों को अपने यहां डिनर पर बुलाया है। प्रदेश में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं। विधायकों की संख्या के हिसाब से एक सीट कांग्रेस को मिलेगी। ये सीट राजमणि पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो रही है। कमलनाथ इस सीट पर उम्मीदवार बनकर राज्यसभा जाना चाहते हैं। विधायकों की सहमति और समर्थन हासिल करने के लिए ही इस डिनर पार्टी का आयोजन किया गया है।
भारत रत्न अब 'मोदी' रत्न बन गया, कांग्रेस के उमंग सिंगार ने किया तंज
कमलनाथ की सोनिया से मुलाकात
हाल ही में दिल्ली में कमलनाथ की कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में कमलनाथ ने सोनिया गांधी से राज्यसभा जाने के संबंध में बातचीत की। उन्होंने छिंदवाड़ा से नकुलनाथ की उम्मीदवारी और राज्यसभा से खुद के जाने की इच्छा जताई।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA