इंदौर MYH अस्पताल में ऑपरेशन अच्छे से कराने के लिए तीन मरीजों के परिजन से ठगी
Sanjay Gupta | Nov 08, 2025, 14:13 IST
fraud-myh-hospital-indore-operation-treatment
इंदौर के MYH अस्पताल में तीन मरीजों के परिजनों से ऑपरेशन और अच्छे इलाज के नाम पर ठगी की गई। घटना 31 अक्टूबर की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
मध्य प्रदेश में सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवायएच में अजीबोगरीब ठगी हुई है। यहां पर तीन मरीजों के परिजन से अच्छे उपचार और ऑपरेशन के नाम पर एक व्यक्ति हजारों रुपए लेकर चंपत हो गया। इस मामले में अब थाने में केस दर्ज हुआ है।
धार के रहने वाले पीड़ित अजय सोलंकी ने बताया कि घटना 31 अक्टूबर को दोपहर की है। डॉक्टर मेरी मां को ढाई बजे ऑपरेशन थिएटर में लेकर गए। मैं और मेरे जीजा राहुल पटेल ऑपरेशन थिएटर के बाहर बैठे थे। तभी एक व्यक्ति आया और कहा कि मां का इलाज अच्छे से हो जाएगा, इसके लिए कुछ पैसे लगेंगे। फिर उसे 8000 रुपए दिए गए।
इसी आरोपी व्यक्ति ने ही सडिया पिता सुखलाल से अच्छे उपचार के नाम पर 5000 रुपए और गोलू अय्यर पिता अमर सिंह से 9000 रुपए लिए। उसने अच्छे उपचार (इंदौर एमवाय अस्पताल) का झांसा दिया और यह राशि ले ली।
खबरें ये भी...
इंदौर एमवायएच में चूहा कांड से दो नवजातों की मौत पर जयस का आंदोलन, डीन-अधीक्षक पर गैर इरादतन हत्या केस की मांग
इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के नाम पर ठगी के मामले में अजय सोलंकी की शिकायत के बाद आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी का नाम अरविंद मालवीय है, जो भिंड के गौरी नगर का रहने वाला है और उसकी उम्र 29 साल है। इसके खिलाफ संयोगितागंज थाने में केस दर्ज किया गया है, जो बीएनएस की धारा 318(4) के तहत दर्ज किया गया है।
![e847714b-b5b]()
इसी तरह का एक ठगी का केस आजादनगर थाने में दर्ज हुआ है। इंदौर के पवनपुरी पालदा के रहने वाले ध्यानूराव बच्चन ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर कॉल आई।
कॉल पर एक शख्स ने कहा कि वह भोपाल ट्रेजरी ऑफिस से डीके तिवारी बोल रहे हैं और आपके पेंशन का केस आया है। फिर उसने एक वाट्सएप लिंक भेजी और कहा कि इस पर क्लिक कर लीजिए, यह पेंशन सेवा से जुड़ी है।
ध्यानूराव ने उस लिंक का डीपी देखा, जिसमें मप्र शासन का लोगो था और लिंक पेंशन सेवा के नाम पर थी। लिंक सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस, न्यू दिल्ली की थी। उन्होंने लिंक को क्लिक किया और फिर 16 अक्टूबर को उनके खाते से 1.97 लाख रुपए निकल गए।
ऑपरेशन थिएटर के बाहर हुई ठगी
दो अन्य मरीजों के परिजन से भी लिए
खबरें ये भी...
इंदौर एमवायएच में चूहा कांड से दो नवजातों की मौत पर जयस का आंदोलन, डीन-अधीक्षक पर गैर इरादतन हत्या केस की मांग
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
e847714b-b5b
इधर ट्रेजरी ऑफिसर और मप्र शासन लोगो से ठगी
कॉल पर एक शख्स ने कहा कि वह भोपाल ट्रेजरी ऑफिस से डीके तिवारी बोल रहे हैं और आपके पेंशन का केस आया है। फिर उसने एक वाट्सएप लिंक भेजी और कहा कि इस पर क्लिक कर लीजिए, यह पेंशन सेवा से जुड़ी है।
ध्यानूराव ने उस लिंक का डीपी देखा, जिसमें मप्र शासन का लोगो था और लिंक पेंशन सेवा के नाम पर थी। लिंक सेंट्रल पेंशन अकाउंटिंग ऑफिस, न्यू दिल्ली की थी। उन्होंने लिंक को क्लिक किया और फिर 16 अक्टूबर को उनके खाते से 1.97 लाख रुपए निकल गए।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari