तांत्रिक क्रिया के लिए चाहिए थी फांसी की रस्सी, दोस्त को ही लटका दिया

Shreya Nakade | Published:
Share
तांत्रिक क्रिया के लिए लगाई दोस्त को फांसी
तांत्रिक क्रिया के लिए लगाई दोस्त को फांसी

मध्य प्रदेश के मंडला में एक तांत्रिक ने पैसों की बारिश करवाने चार युवकों से फांसी की रस्सी लाने को कहा। शैतान दिमाग लड़कों ने अपने ही दोस्त को फांसी पर चढ़ाकर रस्सी पर तांत्रिक क्रिया कराई...

मध्य प्रदेश के मंडला में तंत्र क्रिया के चलते युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। 4 दोस्तों ने पैसे कमाने के लालच में अपने ही एक दोस्त के गले में फांसी का फंदा लगाकर उसे बिजली के पोल से लटका दिया। इसके बाद युवक की लाश को पत्थर से बांधकर नदी में बहा दिया।

मृत युवक की पहचान 32 वर्षीय राहुल भांवरे के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में तांत्रिक सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में हत्या की वजह का खुलासा हुआ।

हत्या किसी लड़ाई-झगड़े या दुश्मनी की वजह से नहीं, बल्कि फांसी की रस्सी के लिए की गई। आरोपियों को तांत्रिक क्रिया के लिए इस रस्सी की जरूरत थी।

ये खबर भी पढ़िए...

सास के साथ संबंध बनाना चाहती है बहू, पति से लेना चाहती है तलाक

फांसी की रस्सी से होगी पैसों की बारिश


तंत्र-मंत्र


ये खबर भी पढ़िए...

जिस जालपा माता मंदिर में बदमाशों ने की चोरी, उसी मंदिर में आकर मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

शराब पिलाकर फांसी पर चढ़ाया


फांसी की रस्सी पर तंत्र क्रिया करने, चारों आरोपियों ने एक युवक को ही फांसी पर लटकाने की प्लानिंग कर ली। इसके लिए सुखचेन यादव ने अपने मोहल्ले के दोस्त राहुल भांवरे को चुना। वह उसे अपने साथ अन्य दोस्तों के पास ले गया। सभी ने उसे खूब शराब पिलाई।

इसके बाद नशे की हालात में ही आरोपियों ने राहुल को बिजली के पोल पर लटका दिया। राहुल की मौत के बाद, चारों आरोपियों ने फांसी की रस्सी रख ली और शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेंक दिया। ऐसे आरोपियों ने पैसों के लिए अपने ही दोस्त को फांसी पर चढ़ाया ( friend killed for money ) ।

अगले दिन तांत्रिक दिलीप नामदेव ने रस्सी पर तांत्रिक क्रिया की। जब इससे उन पर पैसों की बारिश नहीं हुई तो तांत्रिक ने कह दिया की रस्सी खराब है। इसके बाद तांत्रिक ने युवकों को दूसरी रस्सी लाने भी कह डाला।

ये खबर भी पढ़िए...

बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने की ठगी, तंत्र-मंत्र का दिया झांसा

Tags:
  • तंत्र क्रिया के चलते युवक की हत्या
  • तंत्र क्रिया
  • फांसी की रस्सी से होगी पैसों की बारिश
  • शराब पिलाकर फांसी
  • फांसी की रस्सी पर तंत्र क्रिया
  • दोस्त को फांसी पर चढ़ाया
  • friend killed for money
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल