खाद्य विभाग की नींद टूटी, RTI के दबाव में अफसरों को दिए जांच के ये आदेश

Sandeep Kumar | Apr 02, 2025, 22:08 IST
Share
fssai-food-safety
fssai-food-safety

2018 में एफएसएसएआई ने रेस्तरां और होटलों में फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने को अनिवार्य किया था, जिससे ग्राहक यह जान सकें कि वे स्वच्छ और सुरक्षित भोजन कर रहे हैं या नहीं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को लेकर आदेश जारी हुआ है। सात साल पुराने आदेश को अब जाकर लागू किया गया है। FSSAI ने 2018 में फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने का निर्देश दिया था, लेकिन प्रदेश में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। लेकिन जब RTI के जरिए इस मुद्दे को उठाया, तब भी खाद्य विभाग ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद पहली अपील दायर की गई, तब जाकर विभाग को हरकत में आना पड़ा और अब आदेश जारी कर दिया गया है।

89664607-be1
89664607-be1

7 साल तक क्यों सोता रहा खाद्य विभाग?

साफ है कि खाद्य विभाग तब तक नहीं हिला, जब तक जनता की तरफ से दबाव नहीं पड़ा। गौरतलब है कि 2018 में एफएसएसएआई ने रेस्तरां और होटलों में फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने को अनिवार्य किया था, जिससे ग्राहक यह जान सकें कि वे स्वच्छ और सुरक्षित भोजन कर रहे हैं या नहीं। लेकिन प्रदेश में इस नियम को सालों तक नजरअंदाज किया गया।

fd1cb83b-052
fd1cb83b-052

ये खबर भी पढ़िए... MP में बनेगा देश का पहला हिंदू ग्राम, धीरेन्द्र शास्त्री ने किया भूमिपूजन

वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा ने बताया कि RTI में जवाब नहीं दिया गया था। फिर पहली अपील दायर की गई, तब जाकर खाद्य विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। अब प्रदेश के हर होटल, रेस्तरां और फूड बिजनेस को यह बोर्ड लगाना होगा, वरना कार्रवाई होगी। इसे लेकर सभी खाद्य अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

151692bc-d90
151692bc-d90

ये खबर भी पढ़िए... महिलाओं ने कहा- लाड़ली बहना के पैसे वापस ले लो, लेकिन गांव से हटाओ शराब दुकान

ग्राहकों को कैसे मिलेगा फायदा?

इस डिस्प्ले बोर्ड पर रेस्तरां का FSSAI लाइसेंस नंबर साफ-साफ लिखा होगा, ताकि ग्राहक को यह पता चल सके कि खाने की गुणवत्ता तय मानकों पर खरी उतरती है या नहीं। यह कदम खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... रिटायर्ड आईएएस अरुण भट्ट के इकलौते बेटे का हार्ट अटैक से निधन, इंदौर में ली अंतिम सांस

अब क्या होगा?

अब सवाल यह है कि क्या ये आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित रहेंगे या फिर वास्तव में प्रदेश के होटल और रेस्तरां में फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगेंगे?

ये खबर भी पढ़िए... कथावाचक ने भक्तों से कहा- एक दिन सभी को जाना है, इसी दिन सोते समय आया साइलेंट अटैक

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Food Department
  • खाद्य विभाग
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • लेखक रमेश शर्मा
  • FSSAI
  • FSSAI का लाइसेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा