गेमिंग ऐप बना अपहरण का हथियार, नाबालिग को बहला फुसलाकर मुंबई ले गया युवक
Neel Tiwari | Jul 24, 2025, 17:32 IST
Photograph: (The Sootr)
फ्री फायर गेम के जरिये नाबालिग को बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया युवक। लड़की किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर रेलवे पुलिस तक पहुंची जिसने उसे बचाया। पिता ने इसके पीछे संगठित गिरोह के काम करने की आशंका जताई है।
JABALPUR. ऑनलाइन गेम अब बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग बच्ची को Free Fire गेम के जरिए फंसाकर मुंबई ले जाया गया। लड़की किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर रेलवे पुलिस तक पहुंची। इसके बाद उसे सुरक्षित जबलपुर वापस लाया गया। इस पूरे मामले में पीड़िता के पिता ने जबलपुर एसपी से आरोपी के खिलाफ कड़ी जांच करते हुए उसके पीछे सक्रिय संगठित गिरोह पर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के पिता द्वारा एसपी को दिए गए आवेदन के अनुसार, उनकी नाबालिग बेटी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी तनवीन आलम से Free Fire Game के जरिए हुई थी। इस युवक ने गेम खेलने के दौरान ही चैट करते हुए पहले नाबालिग लड़की का विश्वास जीता।
फिर बहलाकर उसे ऑटो से दमोह नाका के पास स्थित स्कूल से जबलपुर रेलवे स्टेशन तक ले गया। इसके बाद वह लड़की को मुंबई ले गया। इसके पहले की नाबालिक के साथ कोई बड़ी घटना घटती उसे तनवीन के इरादों पर शक हुआ और उसने रेलवे पुलिस से संपर्क कर लिया।
ये भी पढ़ें...
MP News: लाड़ली बहना योजना : रक्षाबंधन के पहले सीएम मोहन यादव देंगे दो सौगात
MP Weather Update : एमपी में सुबह से झमाझम, अशोकनगर में बाढ़ के हालात, चार दिन भारी बारिश का अलर्ट
मुंबई पहुंचने के बाद, किसी तरह साहस दिखाकर नाबालिग ने रेलवे पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने तत्काल उसे अपनी सुरक्षा में लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को यह कहकर भ्रमित करने की कोशिश की कि पीड़िता उसकी बहन है और उसे उसी के सुपुर्द कर दिया जाए। हालांकि, रेलवे पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए आरोपी की बातों को अनदेखा किया और आरोपी सहित नाबालिग को जबलपुर की गोहलपुर पुलिस को सौंप दिया।
ये भी पढ़ें...
भोपाल लव जिहाद आरोपियों के रिश्तेदार पुलिस के दोस्त, NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट कर उठाए सवाल
भोपाल में लव जिहाद के बाद एमडी ड्रग कनेक्शन का खुलासा, भाजपा नेता के परिवार के काले राज आए सामने
पीड़िता के पिता ने जबलपुर एसपी से बेटी के अपहरण की शिकायत करते हुए बताया है कि आरोपी युवक "पूजा" नाम की फर्जी पहचान बनाकर ऑनलाइन भोली-भाली लड़कियों से संपर्क करता है और फिर उन्हें बहन या दोस्त बनाकर भरोसे में लेकर अगवा कर लेता है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि यह युवक न सिर्फ लड़कियों को अगवा करता है, बल्कि उन्हें मानव तस्करी जैसे घिनौने कार्यों में धकेलने का भी संदेह है। उन्होंने आरोपी के मोबाइल की डिजिटल जांच कराने की मांग की है जिससे उसके पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
इस पूरे मामले में गोहलपुर थाना पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। समय रहते की गई त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ लड़की की जान बचाई बल्कि आरोपी की साजिश को भी नाकाम कर दिया। जबलपुर एसपी श्री संपत उपाध्याय ने मामले की गंभीरता को समझते हुए गोहलपुर पुलिस की सक्रियता की सराहना की और बताया कि आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला एक चेतावनी है कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म अब अपराधियों के लिए नया माध्यम बनते जा रहे हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर कड़ी निगरानी रखें, जिससे ऐसे हादसों से बचा जा सके।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
गेम के बहाने हुई दोस्ती, फिर शुरू हुआ फंसाने का सिलसिला
फिर बहलाकर उसे ऑटो से दमोह नाका के पास स्थित स्कूल से जबलपुर रेलवे स्टेशन तक ले गया। इसके बाद वह लड़की को मुंबई ले गया। इसके पहले की नाबालिक के साथ कोई बड़ी घटना घटती उसे तनवीन के इरादों पर शक हुआ और उसने रेलवे पुलिस से संपर्क कर लिया।
ये भी पढ़ें...
MP News: लाड़ली बहना योजना : रक्षाबंधन के पहले सीएम मोहन यादव देंगे दो सौगात
MP Weather Update : एमपी में सुबह से झमाझम, अशोकनगर में बाढ़ के हालात, चार दिन भारी बारिश का अलर्ट
5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर...नाबालिग को फंसाया: जबलपुर से एक नाबालिग लड़की को फ्री फायर गेम के जरिए आरोपी युवक तनवीन आलम ने फंसाकर मुंबई ले जाया। आरोपी ने गेम के दौरान लड़की से दोस्ती की और उसे बहलाकर स्टेशन तक ले गया। मुंबई पहुंचकर नाबालिग ने पुलिस को सूचना दी: लड़की ने मुंबई पहुंचने के बाद साहस दिखाकर रेलवे पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी को गुमराह करने की कोशिशों को नकारते हुए उसे और नाबालिग को सुरक्षित जबलपुर भेज दिया। आरोपी का फर्जी पहचान का तरीका: आरोपी युवक फर्जी नाम "पूजा" बनाकर लड़कियों से दोस्ती करता था और उन्हें अपनी बहन या दोस्त बनाकर अगवा कर लेता था। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि यह युवक मानव तस्करी में भी शामिल हो सकता है। पुलिस की सक्रियता: मुंबई रेलवे और गोहलपुर पुलिस की सक्रियता के कारण लड़की की जान बचाई जा सकी और आरोपी की साजिश नाकाम हुई। गोहलपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की गई। सतर्कता जरूरी: यह घटना ऑनलाइन गेमिंग के जरिए होने वाले अपराधों की बढ़ती घटनाओं को दर्शाती है। अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है। |
मुंबई पहुंचकर खुद को बचाया, आरोपी ने पुलिस को भी किया गुमराह
ये भी पढ़ें...
भोपाल लव जिहाद आरोपियों के रिश्तेदार पुलिस के दोस्त, NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट कर उठाए सवाल
भोपाल में लव जिहाद के बाद एमडी ड्रग कनेक्शन का खुलासा, भाजपा नेता के परिवार के काले राज आए सामने
फर्जी पहचान से दोस्ती कर लड़कियों को बनाता है शिकार
मुंबई रेलवे और गोहलपुर पुलिस की सक्रियता से बची मासूम
यह मामला एक चेतावनी है कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म अब अपराधियों के लिए नया माध्यम बनते जा रहे हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर कड़ी निगरानी रखें, जिससे ऐसे हादसों से बचा जा सके।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari