सूटकेस में गांजा तस्करी करते पकड़ी गई 23 साल की युवती
Neel Tiwari | Jul 29, 2024, 19:45 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी पुलिस ने एक युवती को पकड़ा है। पुलिस कर्मियों ने इस युवती से पूछताछ की। युवती ने जो बताया उससे चौंकाने वाला खुलासा हुआ...
अमूमन रेलवे प्लेटफार्म पर एक सूटकेस लिए खड़ी अच्छे परिवार की नजर आने वाली सुंदर युवती को देखकर कोई भी यह शक नहीं करता कि वह कोई अपराधी होगी। अब इसी बात का फायदा उठाते हुए महिलाएं भी तस्करी जैसे अपराधों में जुड़ गई। ऐसा ही एक मामला जबलपुर में सामने आया जब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से एक गांजा तस्कर युवती पकड़ी गई।
जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर एक 23 वर्षीय युवती प्लेटफार्म के इटारसी की ओर वाले छोर पर बैठी हुई थी। इस युवती के पास एक सूटकेस भी था जिसे देखकर यह लग रहा था कि यह कोई यात्री है। प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के पुलिस कर्मियों को इस युवती पर कुछ शक हुआ जिसके बाद उन्होंने इससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि युवती मूलतः नागपुर जिले की निवासी है और जबलपुर में कोठारी अस्पताल के पास मदन महल थाना क्षेत्र में वह किराए के मकान में रहती है।
पुलिस पूछताछ में प्लेटफार्म पर रुकने के संबंध में युवती ने सही जानकारी नहीं दी। इसके बाद जीआरपी पुलिसकर्मी युवती को जीआरपी थाने लाए और उसका सूटकेस चेक किया गया तो उसके अंदर 13 पैकेटों में 2 लाख 60 हजार रुपए कीमत का कुल 13 किलो 600 ग्राम गांजा मिला। जीआरपी थाना पुलिस के द्वारा युवती पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
इस मामले की प्रारंभिक पूछताछ में युवती के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह यहां पर किसी व्यक्ति को यह गांजा सप्लाई करती थी। जिसके एवज में उसे कुछ रकम मिलती थी। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी तफ्तीश कर रही है और जीआरपी ने किसी भी अन्य आरोपी के नाम की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है पर जीआरपी के सूत्रों के अनुसार किसी आदेश जाट नाम के व्यक्ति के लिए यह युवती गांजा तस्करी करती थी। अब इस मामले में पुलिस यह भी जांच करेगी कि इस युवती के पिछले इस तरह के कितने रिकॉर्ड हैं और इसके पहले इसने कितनी बार इस तरह गांजे की तस्करी की है।
युवती मूलतः नागपुर जिले की निवासी है
युवती के पास से 13 किलो 600 ग्राम गांजा मिला
गांजा तस्करी से जुड़े गिरोह का हो सकता है भंडाफोड़
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman