DAVV के IET में हुए गरबा विवाद में ABVP के दबाव पर हुई थी पहली FIR, अब आरोपियों ने भी करा दिया केस
Sanjay Gupta | Published:
the sootr
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान IET में दो दिन पहले गरबा का आयोजन किया गया था। इस दौरान जमकर विवाद हुआ। इसमें जमकर लाठियां चलीं।
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के इंजीनियरिंग संस्थान आईईटी (IET) में दो दिन पहले गरबा आयोजन के दौरान भारी विवाद हुआ। इसमें लाठियां चली और जमकर तोड़फोड़ हुई, फिर एबीवीपी का दखल हुआ और पुलिस ने एक पक्ष पर केस दर्ज कर लिया, लेकिन इसके बाद दूसरे पक्ष का भी दबाव बढ़ा। अब इसमें एक और केस गुरुवार रात को दर्ज हो गया है।
पहले केस में धारा 115 (2), 296, 351(2),3(5) बीएनएस के तहत यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहने वाले दीपक दांगी, सुमित दांगी, मोहित मिश्रा, अमोघ दिवेदी, सजन गुप्ता, सुमित सक्सेना, कार्तिक सिलोदिया, सनद श्रीवासत्व, पार्थ शर्मा, दिव्यांशु शर्मा पर केस हुआ। इसमें फरियादी प्रियांश कुशवाह थे। केस में था कि कुछ लड़कियां गरबा खेलने आईं जिन्हें देखकर आरोपी लोगों ने अश्लील हरकतें की, मैंने उन्हें रोका तो गालियां दी। इसके बाद सनद, पार्थ, दिव्यांशु होस्टल से हथियार लेकर आए और मुझे हाथ-मुक्कों से मारा। जब दोस्त राज उपाध्यया, आकाश सोलंकी ने बीच-बचाव किया तो राज को दीपक दांगी ने लोहे के पाइप से मारा। आकाश को मोहित ने मारा और जान से मारने की धमकी दी।
ये भी खबर पढ़िए... इंदौर में दवा फैक्ट्री में मिली 52 किलो अफीम और 2.5 किलो मार्फिन, जब्त कर नष्ट करेंगे
अब दूसरी एफआईआर दीपक दांगी ने कराई है। इसमें आरोपी दीक्षांत पाटीदार, प्रियांश कुशवाह, राज उपाध्याय और मनोज जाट और अन्य को बनाया गया है। इसमें भी वही धाराएं लगाई गई हैं जो पहली एफआईआर में 115 (2), 296, 351(2),3(5) बीएनएसस लगी हैं। इसमें है कि मैं, मेरा दोस्त सुमित, मोहित गरबा का आयोजन करा रहे थे। तभी दीक्षांत, प्रियांश, राज और मनोज अन्य साथियों के साथ आए और स्टेज पर बैठने का बोलने लगे। वह फैकल्टी के स्थान पर बैठने लगे, जब मना किया तो विवाद करने लगे। फिर मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।
पहली एफआईआर में यह रहा
ये भी खबर पढ़िए... इंदौर में दवा फैक्ट्री में मिली 52 किलो अफीम और 2.5 किलो मार्फिन, जब्त कर नष्ट करेंगे
दूसरी एफआईआर में अब यह हुआ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari