गोरक्षा के नाम पर दो युवकों की रातभर पिटाई: डेयरी संचालक की मौत, दूसरा वेंटिलेटर पर

Amresh Kushwaha | Jun 18, 2025, 09:39 IST
Share
gauvansh-govansh-attack
gauvansh-govansh-attack

रायसेन में गोरक्षा के नाम पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो युवकों की रातभर पिटाई की गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा अस्पताल में वेंटिलेटर पर है।

रायसेन जिले के मेगांव इलाके में गोरक्षा के नाम पर दो युवकों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बजरंग दल के 20 से 25 कार्यकर्ताओं ने गायों से भरी गाड़ी को रोका, फिर दोनों युवकों को रातभर पीटते रहे। इस घटना के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। दोनों युवक विदिशा जिले के धनोरा से सिरोंज जा रहे थे, साथ में 6 गायें थीं।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता , जमकर चले लात और घूंसे, ये है वजह

जानें क्या था पूरा मामला...

मृतक की पहचान भोपाल के जिंसी इलाके के डेयरी संचालक जुनैद कुरैशी के रूप में हुई है। उनके साथ मौजूद युवक अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया है और फिलहाल वेंटिलेटर पर है। परिवार के मुताबिक, दोनों युवक गायों का व्यापार करते थे। वह दोनों गायें खरीदने के लिए धनोरा से सिरोंज जा रहे थे। रास्ते में उन्हें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मेगांव में रोका और फिर उन्हें बेरहमी से पीटने लगे।

हमलावरों ने लूटी दो लाख रुपए की नकदी

आरोप है कि पीटने के बाद आरोपियों ने न केवल युवकों को मारा-पीटा, बल्कि उनसे दो लाख रुपए भी लूट लिए। युवकों को 24 घंटे बाद विदिशा अस्पताल में पाया गया। यहां से उन्हें हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर किया गया। हमीदिया में इलाज के दौरान जुनैद की मौत हो गई, जबकि अरमान की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर का बदमाश उबेद मंसूरी बोला- बजरंग दल के नेता तन्नू शर्मा की मैंने लगवाई थी फील्डिंग

परिजनों ने बजरंग दल पर लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि इस हमले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हाथ है। उन्होंने बताया कि चंदन यादव और चंदन कुशवाह नाम के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें थाने में ले जाकर फिर मेगांव के पास पीटा। परिवार के सदस्य इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने की आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ध्रुव चतुर्वेदी, गगन दुबे और रामपाल राजपूत शामिल हैं। सभी आरोपि रायसेन जिले के निवासी हैं। इन लोगों के किसी संगठित समूह से जुड़ने की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। परिजनों के आरोपों की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में ब्यूटी कॉन्टेस्ट बना बवाल का मंच! अश्लीलता के आरोप में बजरंग दल ने मचाया हंगामा

पूर्व में दर्ज हैं आरोप

रायसेन पुलिस के एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी पशु क्रूरता, अवैध परिवहन और मारपीट जैसे अपराध दर्ज हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे किसी संगठन से जुड़े हुए हैं या नहीं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Bajrang Dal | रायसेन एसपी | रायसेन की खबरें | Raisen | मध्य प्रदेश | MP News गौरक्षा बजरंग फोर्स

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Bajrang Dal
  • बजरंग दल
  • रायसेन
  • Raisen
  • रायसेन की खबरें
  • रायसेन एसपी
  • गौरक्षा बजरंग फोर्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं