ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां तेज, 2 लाख पौधे, 5 हजार पेंटिंग्स से हो रही सजावट

Siddhi Tamrakar | Feb 10, 2025, 15:58 IST
Share
global-investors-summit-2025-bhopal
global-investors-summit-2025-bhopal

भोपाल में 24-25 फरवरी को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के लिए शहर में खास सजावट हो रही है। राजा भोज एयरपोर्ट से मानव संग्रहालय तक 17 किमी रूट पर 2 लाख पौधे और 5 हजार पेंटिंग्स से सड़कों और दीवारों को सजाया जा रहा है।

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit - GIS) के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत देश-विदेश से 20 हजार मेहमानों के स्वागत के लिए शहर में 17 किमी लंबा रूट खास रूप से सजाया जा रहा है। राजा भोज एयरपोर्ट से मानव संग्रहालय तक के इस रूट पर 2 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं और 5 हजार पेंटिंग्स बनाई जा रही हैं।

खबर यह भी- MP के स्टार्ट-अप्स को नई दिशा देगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : सीएम मोहन यादव

तीन एजेंसियों को मिला जिम्मा

  • तैयारियों के लिए पीडब्ल्यूडी (PWD), नगर निगम (Municipal Corporation) और स्मार्ट सिटी (Smart City) को जिम्मेदारी दी गई है।
  • पीडब्ल्यूडी ने एयरपोर्ट रोड और वीआईपी रोड समेत प्रमुख सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए 65 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
  • नगर निगम ने 22 सड़कों की रिपेयरिंग और एयरपोर्ट एप्रोच रोड पर रिटेनिंग वॉल, ग्रिल और पेंटिंग के लिए 40 करोड़ रुपए का बजट तय किया है।
  • स्मार्ट सिटी ने स्मार्ट रोड और सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
खबर यह भी- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में IDA का 2500 करोड़ का स्टार्टअप-आईटी पार्क भी होगा प्रेजेंट

सांस्कृतिक पेंटिंग्स और सेल्फी पॉइंट्स

रोड किनारे की दीवारों पर महाकाल (Mahakal), भोजपुर मंदिर (Bhojpur Temple) और मांडना (Mandana) जैसे सांस्कृतिक चित्र बनाए जा रहे हैं। बोट क्लब, राजा भोज की प्रतिमा और लेक व्यू रोड पर भी विशेष सजावट की गई है।
खबर यह भी- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : एंट्री से पहले चेक होंगे पास, पहली बार होगी सेक्टर वाइस समिट

5 हजार मजदूर जुटे काम में

जीआईएस की तैयारियों में करीब 5 हजार मजदूर दिन-रात जुटे हैं। सड़क निर्माण, पेवर ब्लॉक लगाने और सफाई कार्य को 20 फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गौहर महल क्षेत्र को भी 30 लाख रुपए की लागत से सजाया जा रहा है, जहां 'गुल्लक' वेब सीरीज की शूटिंग हुई थी।

खबर यह भी- भोपाल में रात रुकेंगे पीएम मोदी, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 50 दिग्गज होंगे शामिल

उद्योगपतियों और मेहमानों का आगमन

समिट में मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), गौतम अडानी (Gautam Adani), आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) जैसे प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कई विदेशी मेहमान भी भोपाल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी की रात इन वीआईपी मेहमानों के साथ डिनर में शामिल हो सकते हैं।

खास मेन्यू और होटल बुकिंग्स

मेहमानों के लिए ताज लेक फ्रंट, मैरियट और रेडिसन जैसे 5 स्टार होटलों में प्रेसिडेंशियल और लग्जरी सुइट्स बुक किए गए हैं। खास मेन्यू में भारतीय, इंटरनेशनल और मध्य प्रदेश की पारंपरिक डिशेज शामिल की जा रही हैं।

मेहमानों के लिए इन होटल्स में बुकिंग

5 स्टार होटल ताज लेक फ्रंट, कोर्टयार्ड बाय मैरियट और होटल रेडिसन में प्रेसिडेंशियल सुइट, लग्जरी सुइट, एग्जीक्यूटिव सुइट, डीलक्स लेक व्यू, लग्जरी, डीलक्स रूम, कोर्टयार्ड सुइट, क्लब रूम, जूनियर सुइट, विंटरग्रीन जैसे रूम हैं। इनका एक दिन का किराया 12 हजार से 1 लाख रुपए तक है। 2, 3 और 4 स्टार होटल्स में भी 1 हजार 600 से 4 हजार रुपए प्रतिदिन तक के कमरे हैं।

ये उद्योगपति आ सकते हैं जीआईएस में

जीआईएस में जिन प्रमुख उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जा रहा है। उनमें मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, एन. चंद्रशेखरन, नोएल एन. टाटा, आनंद महिंद्रा, जमशेद एन. गोदरेज, संजीव पुरी, संजीव बजाज, सतीश रेड्डी, नादिर गोदरेज, पवन मुंजाल, एसएन सुब्रह्मण्यम, रिशद प्रेमजी, अजीम प्रेमजी, सलिल एस. पारेख, दिलीप संघवी, वेणु श्रीनिवासन, सुनील भारत मित्तल, बाबा एन. कल्याणी, उदय कोटक शामिल हैं। इनमें से कुछ की सहमति मिल गई है।

इसके अलावा कई विदेशी मेहमान भी भोपाल पहुंचेंगे। इनमें से कई 23 फरवरी को ही आ जाएंगे, जिनके स्वागत के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। प्लान के अनुसार, 23 फरवरी की रात में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल में आ सकते हैं। वे और सीएम डॉ. मोहन यादव रात में इन मेहमानों के साथ डिनर करेंगे जबकि 24 और 25 फरवरी को लंच और डिनर का आयोजन होगा।

मेहमानों के लिए खास मेन्यू तैयार किया जा रहा है, जिसमें भारतीय, इंटरनेशनल और मध्य प्रदेश की पारंपरिक डिशेज शामिल हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • नरेंद्र मोदी
  • गौतम अडानी
  • मध्य प्रदेश
  • मुकेश अंबानी
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • आनंद महिंद्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान