3.5 करोड़ में बना भोपाल गांधी मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल, पहली ही बारिश में डूबा

Amresh Kushwaha | Jun 28, 2026, 14:40 IST
Share
बारिश में डूबा गांधी मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल
बारिश में डूबा गांधी मेडिकल कॉलेज का हॉस्टल

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के C-ब्लॉक बॉयज हॉस्टल में पहली तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया। साढ़े तीन करोड़ रुपए के नवीनीकरण के बावजूद ड्रेनेज और वॉटरप्रूफिंग फेल रही।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • GMC भोपाल के C-ब्लॉक बॉयज हॉस्टल में पहली बारिश में पानी भर गया।
  • हॉस्टल का 3.5 करोड़ रुपए में नवीनीकरण मई 2025 में पूरा हुआ था।
  • ग्राउंड फ्लोर के कमरों और किचन में रात करीब नौ बजे पानी घुसा गया।
  • GMC डीन डॉ. कविता सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।
  • छात्रों ने दोषियों पर कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की है।

पहली बारिश में डूबा GMC हॉस्टल, 3.5 करोड़ पर सवाल

गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल (Gandhi Medical College) के बॉयज हॉस्टल में शनिवार, 27 जून की रात तेज बारिश के बाद पानी भर गया। ग्राउंड फ्लोर के दो कमरों और किचन में रात करीब 9 बजे पानी घुस आया। छत से भी पानी रिसने लगा। बिजली की लाइनें चालू थीं, इसलिए छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया।

3.5 करोड़ खर्च, फिर भी हॉस्टल बना टापू

यह हॉस्टल VIP रोड और अपर लेक के पास स्थित ग्राउंड-प्लस-टू मंजिला इमारत है। बताया जा रहा है कि इस हॉस्टल समेत अन्य ब्लॉकों के नवीनीकरण पर करीब तीन करोड़ 50 लाख रुपए खर्च हुए थे। यह काम मई महीने के आसपास पूरा हुआ था। वहीं, पहली ही भारी बारिश ने सारी हकीकत उजागर कर दी। वॉटरप्रूफिंग और ड्रेनेज दोनों एक साथ फेल हो गए।

अब सवाल यह है कि इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बाद निर्माण की गुणवत्ता की जांच क्यों नहीं हुई। क्या बिना जांच के ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया? यह सवाल छात्रों से लेकर आम नागरिकों तक सबके मन में है।

74ca198f-2e1
74ca198f-2e1

GMC अधिकारियों का क्या कहना है?

GMC के अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि नवीनीकरण का काम सिर्फ छत की लीकेज ठीक करने के लिए था। पूरे ड्रेनेज सिस्टम को उसमें शामिल नहीं किया गया था।

GMC डीन डॉ. कविता सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। वॉटरप्रूफिंग और मरम्मत का काम सही तरीके से हुआ या नहीं, यह देखा जाएगा। हालांकि छात्र इस जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे।

d35197e6-0cb
d35197e6-0cb

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हॉस्टल के अंदर भरे पानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मेडिकल छात्र कमरे में भरे पानी के बीच दिखे। भावी डॉक्टरों को इस हाल में देखकर लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

वीडियो वायरल होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर दबाव बढ़ गया है। लोग पूछ रहे हैं कि जब मानसून अभी पूरी तरह आया भी नहीं है, तो यह हाल है, अब आगे क्या होगा।

छात्रों की मांग: जांच हो, कार्रवाई हो

छात्रों ने साफ कहा है कि निर्माण की गुणवत्ता और ड्रेनेज व्यवस्था की पूरी जांच होनी चाहिए। यदि किसी की लापरवाही साबित हो तो उस पर कार्रवाई हो। वे यह भी चाहते हैं कि यह सिर्फ एक बार की जांच न हो, बल्कि एक स्थायी समाधान निकाला जाए। हर बारिश में हॉस्टल में पानी भरना किसी के लिए भी मंजूर नहीं है।

ये खबरें भी पढ़िए...

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में छात्रा की मौत का मामला, विधानसभा में गरम बहस

गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल ने योग्य उम्मीदवार को नहीं दी नौकरी, पूर्व डीन पर 2 लाख का जुर्माना

गांधी मेडिकल कॉलेज में अवैध नियुक्तियों पर हाई कोर्ट सख्त, छह हफ्ते में जांच रिपोर्ट मांगी

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज का माहौल जहरीला, 36 घंटे तक बिना सोए काम कर रहे डॉक्टर

Tags:
  • भोपाल
  • Gandhi Medical College
  • गांधी मेडिकल कॉलेज
  • हॉस्टल
  • गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा