कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान गिरफ्तार, 'एक गोली से 6-6 यादव मरेंगे' बयान से मचा था बवाल
Sourabh Bhatnagar | May 13, 2025, 15:42 IST
gopal-singh-chauhan-arrested-yadav-samaj-controversial-statement
गोपाल सिंह चौहान को यादव समाज के खिलाफ की गई जातिसूचक टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा था कि "एक गोली से छह-छह यादव मरेंगे", जिसके बाद यादव समाज ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
MP News :कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान उर्फ डग्गीराजा को यादव समाज पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि चौहान के खिलाफ एक दिन पहले एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद उन्हें शिवपुरी (shivpuri) जिले से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें ग्वालियर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई।
खबर यह भी...PM के भाषण के बाद कांग्रेस ने अमेरिकी दखल समेत ये उठाए सवाल, सीएम बोले आतंक की कमर तोड़ी
समाज में तनाव का कारण
चौहान के इस बयान ने सिर्फ यादव समाज, बल्कि लोधी और ठाकुर समाज के बीच भी तनाव पैदा कर दिया। इस बयान के बाद यादव समाज में रोष फैल गया और समाज के सदस्यों ने यह सुनिश्चित करने की मांग की कि चौहान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
यादव समाज ने इस माफी को स्वीकार करने से इनकार किया और 15 मई को कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन करने की घोषणा की। उनका मुख्य उद्देश्य पूर्व विधायक के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराना है। इस प्रदर्शन में समाज के सभी लोग भाग लेंगे और पुलिस द्वारा दर्ज की गई सामान्य धाराओं को बढ़वाने की मांग करेंगे।
खबर यह भी...'ऑपरेशन सिंदूर' पर विवादित पोस्ट करने वाली लूजिना गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चंदेरी में भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की है। गोपाल सिंह चौहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें ग्वालियर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश करने के लिए ले गई। सुरक्षा के मद्देनजर चंदेरी में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विवाद की शुरुआत
रविवार रात को गोपाल सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने यादव समाज के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा था कि "मेरी एक गोली से छह-छह यादव मरेंगे" और इस प्रकार की अन्य अपमानजनक बातें भी कहीं। इस वीडियो के वायरल होते ही यादव समाज के करीब 35 लोग थाने पहुंचे और कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके साथ ही वीडियो की पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंप दी गई।
समाज में तनाव का कारण
चौहान के इस बयान ने सिर्फ यादव समाज, बल्कि लोधी और ठाकुर समाज के बीच भी तनाव पैदा कर दिया। इस बयान के बाद यादव समाज में रोष फैल गया और समाज के सदस्यों ने यह सुनिश्चित करने की मांग की कि चौहान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
विवाद बढ़ने के बाद चौहान का माफी
विवाद बढ़ने के बाद, पूर्व विधायक गोपाल सिंह चौहान ने एक वीडियो जारी कर यादव समाज से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह शब्द उनके नहीं थे और बातचीत के दौरान गलती से यह शब्द निकल गए थे। चौहान ने सफाई देते हुए कहा कि उनका हमेशा यादव समाज का आशीर्वाद रहा है और उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
समाज ने माफी को स्वीकार करने से इनकार किया
खबर यह भी...'ऑपरेशन सिंदूर' पर विवादित पोस्ट करने वाली लूजिना गिरफ्तार
एमपी-एमएलए कोर्ट में होंगे पेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari