अदालती अवमानना मामलों में सख्त हुई एमपी सरकार, जल संसाधन विभाग से तलब की रिपोर्ट

Ramanand Tiwari | Oct 13, 2025, 23:04 IST
Share
government-strict-court-contempt
government-strict-court-contempt

मध्यप्रदेश सरकार ने लंबित अवमानना मामलों पर सख्त रुख अपनाया है। जल संसाधन विभाग के अफसरों से रिपोर्ट मांगी गई है। सरकार ने चेतावनी दी है कि समय पर रिपोर्ट नहीं आई, तो कार्रवाई होगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार ने अदालतों में लंबित अवमानना मामलों को लेकर अब सख्त रुख अपना लिया है। विशेष रूप से जल संसाधन विभाग के अफसरों से कोर्ट में जवाब न देने के कारणों की जानकारी मांगी गई है।

चीफ इंजीनियर्स से पूछताछ, रिपोर्ट तलब

मंत्रालय ने विभाग के 12 चीफ इंजीनियर्स को चिट्ठी जारी कर स्पष्ट किया है कि सभी लंबित अवमानना मामलों की डिटेल रिपोर्ट तय प्रारूप में तुरंत भेजें। हर केस में देरी का ठोस कारण भी बताना अनिवार्य किया गया है।

ये भी पढ़ें...इंदौर के बिल्डर अशोक एरन के यहां GST छापा, विभाग की कार्रवाई जारी

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

सरकार ने चेतावनी दी है कि यदि रिपोर्ट समय पर नहीं आई या जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम अदालतों में विभाग की छवि को बचाने और लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से उठाया गया है।

ये भी पढ़ें...सरकारी कर्मचारियों को भजनलाल सरकार का तोहफा, 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दीपावली बोनस

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों की भी रिपोर्ट मांगी

सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित जमीन अधिग्रहण और अवमानना मामलों की वर्तमान स्थिति भी तुरंत भेजी जाए। यह जानकारी आगामी सुनवाई के दौरान प्रभावी जवाब दाखिल करने के लिए जरूरी है।

जिलों के अधिकारियों से मांगी गई वसूली की रिपोर्ट

जिन कर्मचारियों से अवैध भुगतान की वसूली की जानी है, उनकी जानकारी संबंधित जिलों में पदस्थ अधिकारियों को भेजने के आदेश दिए गए हैं। इससे विभागीय जवाबदेही को मजबूती मिलेगी और वसूली प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

इन इंजीनियर्स से मांगी गई जानकारी

जिन जोन के इंजीनियर्स को पत्र भेजे गए हैं उनमें शामिल हैं...
👉चंबल-बेतवा कछार, भोपाल
👉विद्युत एवं यांत्रिकी, भोपाल
👉गंगा कछार, रीवा
👉यमुना कछार, ग्वालियर
👉बेनगंगा कछार, सिवनी
👉नर्मदा-ताप्ती कछार, इंदौर
👉जल संसाधन विभाग, उज्जैन और नर्मदापुरम
👉राजघाट नहर परियोजना, दतिया
👉बोधी, भोपाल
👉धसान-केन कछार, सागर
👉बांध सुरक्षा, जल संसाधन विभाग, भोपाल

इन सभी से फॉर्मेटेड डाटा में केस डिटेल्स, कार्रवाई की स्थिति और कारण मांगे गए हैं।

राजस्व वसूली और रिट केस का भी हिसाब जरूरी

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि विभाग राजस्व वसूली, रिट अपील और अवमानना मामलों की पूरी अपडेट स्थिति मंत्रालय को उपलब्ध कराए। इसके साथ ही 30 सितंबर तक दायर केसों की संख्या और इनमें बढ़ोत्तरी के कारण भी स्पष्ट करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें...मप्र सूचना आयोग में आयुक्तों के पद खाली, कर्मचारी भी आधे, 20 हजार अपीलों को निराकरण का इंतजार

मीटिंग के बाद जिलों से रिपोर्ट की मांग

जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अफसरों ने इस विषय पर समीक्षा बैठक कर हर जिले से अलग-अलग रिपोर्ट तलब की है। पिछले महीने भी ऐसे ही प्रकरणों पर चीफ इंजीनियर्स को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (13 अक्टूबर) : ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, एमपी में होगा गर्मी का अहसास

अदालती मामलों में ढिलाई, सरकार के निशाने पर अफसर

जल संसाधन विभाग की अदालती मामलों में ढिलाई अब सरकार के निशाने पर है। सरकार साफ-साफ मैसेज दे चुकी है कि कानूनी मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोर्ट में समय पर जवाब देने की जिम्मेदारी अब अफसरों को निभानी ही होगी।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • राजस्व वसूली
  • जल संसाधन विभाग
  • अवमानना मामलों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा