मंत्री गोविंद राजपूत पर भारी पड़ सकती है भूपेंद्र की ‘दुश्मनी’, कोर्ट जा सकता है करोड़ों की जमीन छिपाने का मामला
Sourabh Bhatnagar | Jan 14, 2025, 13:13 IST
thesootr
मंत्री गोविंद राजपूत ने सागर में करोड़ों की जमीन खरीदी, पर चुनावी हलफनामे में इसका उल्लेख नहीं किया। आयकर विभाग और लोकायुक्त की नजर उन पर है।
इन दिनों राजनीतिक हलकों में सबसे बड़ी चर्चा सागर के दो कद्दावर बीजेपी नेताओं की प्रतिद्वंदिता है। मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के बीच की तनातनी किसी से छिपी नहीं है, मगर अब जिस पेंच में गोविंद सिंह उलझ गए हैं, वह उन पर भारी पड़ सकती है। सूत्रों का कहना है कि भोपाल के विधायक आरिफ मसूद की तरह संपत्ति का सही विवरण नहीं देने का मामला मंत्री राजपूत पर भी लागू हो सकता है। सूत्रों के अनुसार इस तनातनी के बीच भूपेंद्र सिंह के समर्थक मामले को मीडिया की सुर्खियों में लेकर आए हैं। अब माना जा रहा है इस मामले में याचिका भी लगवाई जा सकती है।आइए समझते हैं क्या है ये पूरा विवाद…
दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बच्चों की तरह बताया, कसा तंज
बता दें कि राजपूत ने 2023 के अपने चुनावी हलफनामे में लगभग 12 करोड़ रुपए कीमत की जमीनों का उल्लेख किया है। वहीं एक दर्जन से अधिक जमीनों का उल्लेख शपथ पत्र में नहीं है। यह बेशकीमती जमीनें बाशियाभनसा, तिली माफी, भापेल, मारा इमलिया, पथरिया जाट, नरियावली, मेनपानी में हैं।
जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु अविनाश तिवारी समेत 20 पर EOW में केस
आयकर विभाग द्वारा नोटिस दिए जाने पर राजपूत ने दावा किया कि ये जमीनें उनके ससुराल पक्ष से गिफ्ट में मिली हैं और उनकी पैतृक संपत्ति का हिस्सा हैं। अब चर्चा है कि पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का समर्थक तबका इस मामले को लपकने की तैयारी में है। ऐसे में यह मामला गोविंद सिंह पर भारी पड़ सकता है।
दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को बच्चों की तरह बताया, कसा तंज
करोड़ों की जमीन खरीदी थीं
मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विवादों में हैं। उनके द्वारा सागर जिले में खरीदी गई करोड़ों की जमीन का चुनावी हलफनामे में उल्लेख नहीं किया गया है। सूत्र बताते हैं कि 2019 से 2024 के बीच राजपूत ने अपने अलावा पत्नी और पुत्रों के नाम से सागर में ही करीब 40 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। अब इन जमीनों की अनुमानित कीमत सैकड़ों करोड़ बताई जा रही है। ये जमीनें सागर जिले के तिली माफी, भापेल, मारा इमलिया, पथरिया जाट और मेनपानी ग्रामों में हैं। यह सभी गांव शहर से सटे होने के कारण कई जगह जमीनों के रेट 10,000 प्रति वर्ग फीट तक पहुंच गए हैं।
शपथ पत्र में इनका उल्लेख ही नहीं
जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु अविनाश तिवारी समेत 20 पर EOW में केस
नोटिस मिला तो दिया जवाब- पैतृक संपत्ति है
FAQ
- गोविंद राजपूत पर क्या आरोप हैं?
गोविंद राजपूत पर चुनावी हलफनामे में सागर में खरीदी गई करोड़ों की जमीन का उल्लेख न करने का आरोप है। - कितनी जमीन खरीदी गई है?
2019 से 2024 के बीच लगभग 40 हेक्टेयर जमीन खरीदी गई है। - ये जमीनें किन क्षेत्रों में स्थित हैं?
तिली माफी, भापेल, मारा इमलिया, पथरिया जाट और मेनपानी गांवों में। - क्या यह जमीन पैतृक संपत्ति है?
गोविंद राजपूत का दावा है कि यह जमीन उनके ससुराल पक्ष से गिफ्ट में मिली और उनकी पैतृक संपत्ति का हिस्सा है। - इस विवाद का मुख्य कारण क्या है?
विवाद का मुख्य कारण इन जमीनों का चुनावी हलफनामे में उल्लेख न करना है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari