सतना में सेंट्रल GST टीम का ताबड़तोड़ एक्शन, 7 व्यापारियों के यहां छापे

Sandeep Kumar | May 31, 2025, 20:16 IST
Share
gst-raid-satna-5-crore-tax
gst-raid-satna-5-crore-tax

सतना में शनिवार को सेंट्रल जीएसटी विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। सात अलग-अलग टीमों ने जिले के सात प्रतिष्ठानों पर एकसाथ छापा मारा।

MP News: मध्य प्रदेश के सतना में सेंट्रल GST ने शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। सात कारोबारियों के ठिकानों पर सात अलग-अलग टीमों ने छापे मारे। जांच के दौरान करीब पांच करोड़ रुपए की कर चोरी की संभावना जताई जा रही है। ये छापेमारी फेक इनपुट टैक्स क्रेडिट पास ऑन करने के संदर्भ में की गई। सतना में GST की यह कार्रवाई बड़े वित्तीय उल्लंघनों को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सेंट्रल जीएसटी की सर्जिकल स्ट्राइक

सतना में शनिवार को सेंट्रल जीएसटी विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया। सात अलग-अलग टीमों ने जिले के सात प्रतिष्ठानों पर एकसाथ छापा मारा। विभाग को इन व्यापारियों के खिलाफ फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट पास ऑन करने की शिकायत मिली थी। विभाग की इस अचानक कार्रवाई ने जिले के व्यापारी वर्ग में खलबली मचा दी।

ये खबर भी पढ़िए... 16.77 करोड़ के GST चोरी में हाईकोर्ट का आदेश- सह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रवि गोयल फिर जमानत याचिका लगा सकेंगे

सतना में सेंट्रल GST ने सात फर्मों पर छापा

  • अमन इंटरप्राइजेज, पतेरी
  • जेएलसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, नई बस्ती
  • आरआर स्टील फैब्रिकेटर, नई बस्ती
  • होलकर कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स, सतना
  • रज्जू पांडेय, चित्रकूट
  • संदीप इंटरप्राइजेज, अमरपाटन
  • पुष्पा कुशवाहा, अमरपाटन
ये खबर भी पढ़िए... 16.77 करोड़ GST चोरी मामला: गोयल की जमानत पर फैसला सुरक्षित

5 करोड़ से ज्यादा की कर चोरी की आशंका

जांच अधिकारियों के अनुसार सातों व्यापारिक प्रतिष्ठानों से प्रारंभिक तौर पर 5 करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी का अनुमान है। अभी सभी दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

ये खबर भी पढ़िए... GST चोरी रोकने के लिए बड़ा कदम , पोर्टल पर अब हर व्यापारी के टैक्स, कारोबार की जानकारी डाली

कुछ फर्मों ने तुरंत भर दी रकम

जांच के दौरान जेएलसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने तुरंत 20 लाख रुपए का टैक्स जमा कर दिया। वहीं, आरआर स्टील फैब्रिकेटेड ने 30 लाख रुपए जमा करने की बात स्वीकारते हुए थोड़ा समय मांगा है। इससे यह स्पष्ट है कि टैक्स चोरी के आरोपों में दम है।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर ग्लोबल हेराल्ड अखबार के मालिक विष्णु गोयल 16 करोड़ के GST चोरी में फंसे, बेटा रवि गिरफ्तार, दो CA भी उलझे

फेक ITC स्कैम का हिस्सा हो सकते हैं कारोबारी

जीएसटी विभाग को संदेह है कि इन फर्मों ने फर्जी इनवॉइस और बिलिंग के माध्यम से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा उठाया है। यह एक बड़े स्कैम का हिस्सा हो सकता है, जिसमें और भी व्यापारी या नेटवर्क शामिल हों। इस दिशा में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

विभागीय कार्रवाई अभी जारी रहेगी

सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी इस पूरे मामले में सख्ती से कार्रवाई के मूड में हैं। जिन व्यापारियों के दस्तावेज़ों में गड़बड़ी मिलेगी, उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे। यह ऑपरेशन एक संदेश है कि कर चोरी करने वालों पर अब सरकार की नजर पैनी हो गई है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • MP News
  • GST
  • मध्य प्रदेश
  • सेंट्रल जीएसटी
  • सतना
  • जीएसटी विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा