गुजरात फैक्ट्री ब्लास्ट: नेमावर घाट पर एक साथ जलीं 18 चिताएं, 2 गांव में पसरा मातम
Rohit Sahu | Apr 03, 2025, 10:24 IST
gujrat hadsa
गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मारे गए एमपी के 18 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार देवास के नेमावर घाट पर किया गया। मंगलवार को हुए हादसे में 20 लोगों की मौत हुई थी।
गुजरात के बनासकांठा में हुए पटाखा फैक्टरी हादसे में मध्य प्रदेश के हरदा और देवास जिले के 18 लोगों की मौत हो गई थी। उनके शव गुरुवार सुबह संदलपुर गांव लाए गए और नेमावर के नर्मदा नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों में 9 लोग संदलपुर के रहने वाले थे, जबकि 8 हरदा के थे। हादसे में एक मां और उसके तीन बेटे भी शामिल थे। दो लोगों की पहचान डीएनए टेस्ट से की जाएगी।
देवास के 9 मजदूरों के शव उनके पैतृक गांव संदलपुर लाए गए, जहां अंतिम दर्शन के बाद उन्हें नेमावर घाट ले जाया गया। हरदा के हंडिया के लोगों के शव सीधे नेमावर घाट लाए गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पूरे इलाके में मातम का माहौल है और स्थानीय लोगों की आंखें नम हैं।
देवास के खातेगांव में मृतक ठेकेदार पंकज के घर के बाहर पुलिस बल तैनात है। पंकज ने ही सभी मजदूरों को गुजरात की पटाखा फैक्ट्री में काम दिलाने के लिए अपने साथ ले गया था। हंडिया के व्यापारियों ने पटाखा फैक्ट्री में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रखा है।
यह भी पढ़ें: गुजरात की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एमपी के 21 मजदूरों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि शासन की तरफ से घोषित राहत राशि के चेक मृतकों के परिजनों को दे दिए गए हैं। अंतिम संस्कार की तैयारी भी प्रशासन द्वारा कर ली गई है। हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह नेमावर घाट पर मौजूद हैं और उन्होंने बताया कि गुजरात के बनासकांठा में ब्लास्ट में जान गंवाने वाले हरदा जिले के 8 शवों की अंतिम क्रिया परिजनों ने की है।
यह भी पढ़ें: तेरहवीं का पैसा जुटाने गुजरात गए थे एक ही परिवार के 11 लोग, पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सबकी मौत
यह भी पढ़ें: गुजरात के जामनगर इलाके में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, एक ट्रेनी पायलट की मौत, दूसरा घायल
thesootr links
मंगलबार सुबह हुआ था हादसा
गुजरात के बनासकांठा के डीसा में मंगलवार सुबह 8 बजे एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हुआ। धमाके इतना भीषण थी कि मजदूरों के शरीर के अंग 50 मीटर दूर तक बिखर गए और फैक्टरी के पीछे के खेत में भी मानव अंग मिले।
ठेकेदार पंकज के घर के बाहर पुलिस तैनाम
यह भी पढ़ें: गुजरात की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एमपी के 21 मजदूरों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
कलेक्टर बोले मृतकों के परिजनों को राहत राशि दी गई है
यह भी पढ़ें: तेरहवीं का पैसा जुटाने गुजरात गए थे एक ही परिवार के 11 लोग, पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सबकी मौत
यह भी पढ़ें: गुजरात के जामनगर इलाके में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, एक ट्रेनी पायलट की मौत, दूसरा घायल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari