डेढ़ साल से शस्त्र लाइसेंस के 5 हजार आवेदन पेंडिंग, सूबे में गन कल्चर नहीं चाहती मोहन सरकार

Sourabh Bhatnagar | Jun 21, 2025, 13:07 IST
Share
gun-license-delays-mohan-yadav-madhya-pradesh-2025
gun-license-delays-mohan-yadav-madhya-pradesh-2025

मध्यप्रदेश में पिछले डेढ़ साल से कोई भी शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं किया गया है, और 5,000 से ज्यादा आवेदन पेंडिंग हैं। इनमें से कुछ नवंबर 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले के हैं।

मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले करीब डेढ़ साल से एक भी हथियार लाइसेंस जारी नहीं किया है। करीब पांच हजार आवेदन पेंडिंग हैं, जिनमें से कई नवंबर 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले से अटके हुए हैं।

प्रदेश में पिस्टल और रिवॉल्वर के लाइसेंस की अनुमति गृह मंत्री द्वारा दी जाती है। वर्तमान में यह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के पास है। जिस तरह से लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं, उससे लगता है कि सरकार प्रदेश में गन कल्चर को बढ़ावा नहीं देना चाहती है। पिछली सरकार में जो लोग आवेदन कर रहे थे, उन्हें लाइसेंस दिए जा रहे थे। अब मोहन सरकार में न तो नई मंजूरी दी गई और न ही पिछली फाइलों को आगे बढ़ाया गया है। ज्यादातर फाइलें या तो लौटाई जा चुकी हैं या सचिवालय में पड़ी हैं।

सीएम का फोकस कानून-व्यवस्था पर

सीएम डॉ. मोहन यादव ने गृह विभाग को अपने पास रखते हुए यह साफ कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री से हथियार लाइसेंस के लिए संपर्क करना बेहद कठिन है, जबकि पहले गृह मंत्री तक पहुंचना अपेक्षाकृत आसान होता था। सूत्रों के मुताबिक, इस अवधि में बेहद चुनिंदा लाइसेंस जारी किए गए हैं, इनकी संख्या में दस से कम है। हालांकि यह सामने नहीं आया है कि ये लाइसेंस किन लोगों को जारी किए गए हैं। बताया जाता है कि इनमें एक बीजेपी नेता के रिश्तेदार भी हैं।
खबर यह भी...एमपी के इन शहरों में बनेंगे अंबानी के वनतारा जैसे ZOO, सीएम मोहन यादव ने अफसरों को दिए ये निर्देश

कलेक्टरों को राइफल्स लाइसेंस की छूट

प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों को फिर से याद दिलाया है कि वे चुनिंदा राइफल के लाइसेंस जिला स्तर पर जारी कर सकते हैं। पिस्टल और रिवॉल्वर लाइसेंस का अधिकार राज्य सरकार के पास ही है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के चंबल क्षेत्र (ग्वालियर, मुरैना, भिंड) में बंदूकें सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ी होती हैं। यहां पीढ़ियों से गन कल्चर चला आ रहा है। कई घरों में पिस्तौलें विरासत में दी जाती हैं। इन्हें सम्मान और पहचान का प्रतीक माना जाता है। शादी-ब्याह में आज भी शौकिया फायरिंग का चलन जारी है। 'वीआईपी संस्कृति' में हथियार को स्टेटस सिंबल माना जाता है। लिहाजा, इसी अंचल के सबसे ज्यादा लाइसेंस पेंडिंग हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

demand for gun license for self-defense | एमपी गृह विभाग | MP News | शस्त्र लाइसेंस2023 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव

Tags:
  • MP News
  • एमपी गृह विभाग
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • demand for gun license for self-defense
  • रिवॉल्वर
  • पिस्टल
  • 2023 मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • शस्त्र लाइसेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच