गुना में बुजुर्ग को बंधक बनाकर किया अपहरण, गिरते- पड़ते पहुंचे थाने
Pratibha ranaa | May 24, 2024, 07:44 IST
Guna Elderly man kidnapped
गुना जिले में चार युवकों के एक समूह ने 65 वर्षीय बुजुर्ग का अपहरण कर लिया, उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे जंगल में छोड़ दिया। धरनावदा के खेजड़ा गांव निवासी उमराव ओझा का बुधवार रात उसके खेत से अपहरण कर लिया गया।
जमीन विवाद को लेकर गुना जिले में चार लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति की आंखों पर पट्टी और हाथ बांधकर बाइक पर उसे एक जंगल में ले गए और फिर वहां छोड़कर चले गए। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ( Guna Elderly man kidnapped )
जानकारी के मुताबिक धरनावदा थाना इलाके के खेजडा गांव के रहने वाले 65 साल के उमराव ओझा अपने महुआ वाले खेत पर प्याज और ककड़ी की फसल की रखवाली करने के लिए घर से रात करीब 9:30 बजे खेत पर बसने गए थे। खेत का मुआयना करने के बाद वह वहीं पर ही सो गए। इस दौरान चार लोग दो मोटरसाइकिलों से आए। सभी, बुजुर्ग को गालियां देने लगे और कहने लगे कि अगर जमीन नहीं छोड़ी तो जान से खत्म कर देंगे।
ये खबर भी पढ़िए...आष्टा में Petrochemical plant के लिए 800 हेक्टेयर जमीन पर गेल लगाएगी 50 हजार करोड़ का प्लांट
कहा जा रहा है कि चारों आरोपियों का बुजुर्ग से जमीन को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा था, जिस वजह से उन्होंने बुजुर्ग के साथ ऐसा किया। वहीं बुजुर्ग उमराव ने आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों के नाम जीतू पारदी, तौहीन पारदी, जीते पारदी और महेश हैं। बुजुर्ग पूरी रात जंगल में पड़ा रहा। जैसे - तैसे उन्होंने अपने दोनों हाथों और आंख पर बंधी पट्टी को खोला। बुजुर्ग पुलिस थाने पहुंचा और आरोपियों की शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार चल रहे है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बुजुर्ग को बंधक बनाकर किया अपहरण

अपहरण कर जंगल में छोड़ दिया
कहा जा रहा है कि चारों आरोपियों का बुजुर्ग से जमीन को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा था, जिस वजह से उन्होंने बुजुर्ग के साथ ऐसा किया। वहीं बुजुर्ग उमराव ने आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों के नाम जीतू पारदी, तौहीन पारदी, जीते पारदी और महेश हैं। बुजुर्ग पूरी रात जंगल में पड़ा रहा। जैसे - तैसे उन्होंने अपने दोनों हाथों और आंख पर बंधी पट्टी को खोला। बुजुर्ग पुलिस थाने पहुंचा और आरोपियों की शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार चल रहे है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava