गुरुशरण महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री को दी चेतावनी, बोले- भाई की तरह जेल जाओगे
Jitendra Shrivastava | Sept 14, 2026, 19:15 IST
Photograph: (THESOOTR)
DATIA. पंडोखर धाम के गुरुशरण महाराज ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बागेश्वर बाबा को जेल जाने की चेतावनी दी और यज्ञ में सवाल-जवाब का खुला चैलेंज भी दे दिया।
समझें क्या है पूरा मामला...
- गुरुशरण बोले- भाई की तरह तुम भी जेल जाओगे।
- धीरेंद्र शास्त्री को गुरुशरण महाराज ने दी बड़ी चुनौती।
- पंडोखर धाम में यज्ञ, अब होगा असली इम्तिहान।
- पिता-भाई नहीं सुधरे, अब लोगों को गुमराह कर रहे।
- 5 में से 4 सवाल सही बताओ, तभी असली गुरु।
गुरुशरण महाराज पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर हैं। पंडोखर धाम मध्यप्रदेश के दतिया जिले की भांडेर तहसील में स्थित है। वे लंबे समय से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के धुर विरोधी माने जाते हैं। इससे पहले भी उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को सनातन धर्म का रक्षक नहीं मानते हुए उन पर हाथ की सफाई से लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया था।
भाई और पिता का दिया हवाला
गुरुशरण ने आगे कहा कि हम भीख मांगकर काम नहीं करते। विद्या के दम पर ही सम्मान लेते हैं। किसी चैनल के सामने रोते-गाते या कटोरा लेकर मदद मांगते नहीं दिखेंगे।
पंडोखर धाम में रखा खुला चैलेंज
महाराज ने कहा कि यह चैलेंज पूरी तरह खुला है। अगर पांच में से चार सवाल सही बताए गए तो यह बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। उनका दावा है कि धीरेंद्र शास्त्री के गुरु भी यह सवाल नहीं बता पाएंगे।
पुरानी है दोनों की रंजिश
दूसरी ओर, धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों की तरफ से भी गुरुशरण महाराज के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। पहले एक समर्थक ने गुरुशरण शर्मा पर धीरेंद्र शास्त्री और उनके परिवार की महिलाओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। यह विवाद अब भी जारी है और दोनों पक्षों के अनुयायियों के बीच तनाव बना हुआ है।
अब आगे क्या होगा
FAQ
- गुरुशरण महाराज कौन हैं?
गुरुशरण महाराज मध्यप्रदेश के दतिया जिले स्थित पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर हैं। वे लंबे समय से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के धुर विरोधी माने जाते हैं। समय-समय पर वे धीरेंद्र शास्त्री पर सार्वजनिक मंच से निशाना साधते रहे हैं। - गुरुशरण महाराज ने यह बयान कब दिया?
गुरुशरण महाराज ने यह बयान 13 सितंबर को एक भाषण के दौरान दिया। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री का नाम लिए बिना उन पर तीखा निशाना साधा। साथ ही पंडोखर धाम में होने वाले यज्ञ का चैलेंज भी रखा। - गुरुशरण महाराज ने कौन सा चैलेंज दिया है?
गुरुशरण महाराज ने पंडोखर धाम में यज्ञ के दौरान पांच सवालों में से चार सही बताने की चुनौती दी है। उनका दावा है कि धीरेंद्र शास्त्री के गुरु भी यह सवाल नहीं बता पाएंगे। यह चैलेंज सार्वजनिक तौर पर घोषित किया गया है।
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर पंडोखर सरकार का बयान, बोले-मिल सकता है बड़ा पद
बोले पंडोखर सरकार-राज करेंगे युवराज, देवकीनंदन ठाकुर ने भी लॉन्च किया अपना बेटा
देवी-देवताओं के नाम पर बलि प्रथा को लेकर बोले धीरेंद्र शास्त्री-एक मां बेटे की बलि कैसे ले सकती है?
धीरेंद्र शास्त्री के नॉनवेज वाले बयान पर बीजेपी अध्यक्ष बोले-हमारा खाना कोई बाहरी तय नहीं करेगा
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar