ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर के पास गैंगवार, इंस्टाग्राम पर चैलेंज करने पर गोली मारकर हत्या

Rohit Sahu | Jun 03, 2025, 10:05 IST
Share
gangwar gwalior
gangwar gwalior

ग्वालियर में सोमवार रात हिस्ट्रीशीटर भोला सिकरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गैंगवार ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर से 300 मीटर दूर हुई।

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर से 300 मीटर दूर गोलियां चलीं। सोमवार रात साढ़े नौ बजे एक हिस्ट्रीशीटर ने दूसरे गैंगस्टर को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। गैंगवार में मारे गए भोला उर्फ हेमराज सिकरवार पर 23 केस दर्ज थे। वहीं हमलावर बंटी भदौरिया पर भी 21 केस चल रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर चैलेंज फिर मर्डर

मृतक भोला के भाई दीनू सिकरवार ने सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर स्टेटस डालकर बंटी को चैलेंज किया था। इसके तीन घंटे बाद ही बंटी अपने साथियों के साथ बाइक और स्कूटर से पहुंचा और किराने की दुकान पर मौजूद भोला पर गोलियों की बौछार कर दी। अस्पताल में इलाज के भोला की मौत हो गई। आरोपी बंटी और मृतक दोनों पर कई अपराधिक मामले चल रहे हैं।

गैंगवार में एक अन्य युवक घायल

गोलीबारी में भोला का साथी पवन उर्फ कल्लू भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार खुद घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बंटी भदौरिया अपने चार-पांच गुर्गों के साथ किराने की दुकान तक पहुंचा। उन्होंने दुकान में घुसकर भोला को घेर लिया और ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं। हत्या के बाद आरोपी गुढ़ा के जंगल की ओर भाग गए। रात करीब 1:10 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई लेकिन आरोपी फरार हो गए।

एसएसपी बोले- आरोपियों की तलाश में लगीं टीमें

एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि हत्यारों पर इनाम घोषित कर दिया गया है। तीन पुलिस टीमें उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बंटी पर पिछले महीने गोली मारने का प्रयास का भी मामला दर्ज है।

दो महीने पहले ही छूटा था आरोपी बंटी भदौरिया

बंटी 22 अप्रैल को जेल से जमानत पर छूटा था। जेल से छूटने के बाद 10 मई को भोला के साथी पर गोली चलाई थी। इस घटना में एफआईआर दर्ज हुई थी, और 16 मई को पुलिस ने उसकी जमानत निरस्त कराने की अर्जी कोर्ट में लगाई थी, जो अब तक लंबित है।

यह भी पढ़ें...सरकारी अफसर ने बनाया प्रोडक्ट खरीदने का दबाव, कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश

गैंगवार की जड़, 7 साल पुरानी रंजिश

भोला और बंटी की रंजिश की शुरुआत सात साल पहले गोलीबारी की एक घटना से हुई थी। बंटी ने अभिषेक सिंह पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें हेमू सिकरवार पक्ष के लोग घायल हुए थे। उस समय से दोनों गैंग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए थे।

यह भी पढ़ें...रेत माफिया के खिलाफ कलम चली, फिर SP ऑफिस में मारपीट, अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पत्रकार

भोला के भाई ने पुलिस पर लगाए संरक्षण के आरोप

अस्पताल में मृतक के भाई हेमू ने बंटी को पुलिस का मुखबिर बताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले से बंटी की गतिविधियों को नजरअंदाज किया। अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो हत्या रोकी जा सकती थी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Tags:
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • ग्वालियर
  • गैंगवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा