शिफा-अजेंद्र की शादी को लेकर परिवार ने दी धमकी, हाईकोर्ट ने दिया सुरक्षा का आदेश

Vikram Jain | Jan 20, 2025, 19:11 IST
Share
Gwalior High Court orders to provide security inter religious couple
ग्वालियर हाईकोर्ट। Photograph: (the sootr)

ग्वालियर हाईकोर्ट ने अंतरधार्मिक प्रेमी जोड़े के मामले फैसला सुनाया है। कोर्ट ने प्रेमी जोड़े को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है। इस प्रेमी जोड़े ने परिवार से जान का खतरा बताते हुए कोर्ट का रुख किया था।

अंतरधार्मिक (inter-religious) प्रेमी जोड़े को ग्वालियर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इस जोड़े में लड़का हिंदू और लड़की मुस्लिम है। दोनों ने अपने परिवार से जान का खतरा बताया था। जिसके बाद ग्वालियर हाईकोर्ट ने इस प्रेमी जोड़े को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है। साथ ही दोनों की स्वतंत्रता में रुकावट डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इधर, लड़की ने धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों की शादी होने वाली है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, मध्य प्रदेश के अशोकनगर की रहने वाली शिफा और ग्वालियर के अजेंद्र की मिलन सोशल मीडिया पर हुआ था। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जब शिफा के परिवार को इस प्रेम प्रसंग की जानकारी लगी तो तो उन्होंने लड़की के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी। इसी के साथ परिवार ने जल्दबाजी कर शिफा की शादी ज्यादा उम्र के व्यक्ति से जोड़ दी। जिसके बाद शिफा ने शादी जुड़ने की बात प्रेमी अजेंद्र को बताई। इसके बाद वह अजेंद्र के साथ ग्वालियर भाग आई और दोनों लिव-इन में रहने लगे। घर से भागने के बाद शिफा और अजेंद्र को शिफा के परिवार से लगातार जान से मारने की धमकियां मिलने लगी। इसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई।

शादी के दूसरे दिन सास ने वर्जिनिटी पर उठाए सवाल, 5 साल दी प्रताड़ना, अब कोर्ट से आस

हाईकोर्ट ने दिया यह आदेश

धमकियां मिलते से परेशान होकर प्रेमी जोड़े ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसके बाद हाई कोर्ट ने प्रेमी जोड़े के मामले में सुनवाई करते हुए दोनों को पुलिस सुरक्षा देने के आदेश दिए। साथ ही कोई परेशानी होने पर शिकायत दर्ज करने के भी निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि दोनों अपनी जिंदगी के फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है और उनके खिलाफ कोई हिंसा या धमकी न दी जाए। साथ ही शिफा के परिजनों को चेतावनी दी गई है कि वे दोनों की आजादी में रुकावट नहीं डालें। वरना कानूनी कार्रवाई होगी। यदि कोई दोनों को परेशान करता है, वे पुलिस की मदद ले सकते हैं।

हाईकोर्ट में त्वरित प्रोजेक्ट लांच, अब वाट्सएप पर ही मिल जाएगा वारंट

शिफा और अजेंद्र की शादी की तैयारियां

दरअसल, लड़का और लड़की अलग-अलग धर्मों के हैं। शिफा मुस्लिम और अजेंद्र हिंदू है। अब अजेंद्र से शादी करने के लिए शिफा ने धर्म परिवर्तन के लिए दिल्ली में आवेदन कर दिया है। जैसे ही धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होगी, दोनों विवाद के बंधन में बंध जाएंगे। प्रेमी जोड़े के वकील मोहित भदोरिया के अनुसार यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी। एक-दो दिन में शादी की रस्में पूरी हो जाएंगी। हाई कोर्ट का यह फैसला अंतर-धार्मिक विवाह करने वाले जोड़ों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

मंदिर के मुद्दे पर तकरार, हाईकोर्ट और बार काउंसिल आमने-सामने आए

HC की पहल, अब जल्द निपटेंगे जमीन, एक्सीडेंट और दीवानी से जुड़े मामले

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Gwalior News
  • ग्वालियर न्यूज
  • ग्वालियर हाईकोर्ट
  • शादी
  • प्रेमी जोड़ा
  • कोर्ट का फैसला
  • अंतरधार्मिक विवाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा