ग्वालियर की महापौर पर जानलेवा हमला! बदमाशों ने रॉड से कार पर किया वार
Amresh Kushwaha | Apr 16, 2026, 12:13 IST
gwalior mayor shobha sikarwar car attack ujjain
मध्यप्रदेश में ग्वालियर के महापौर की गाड़ी में हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्वालियर की महापौर शोभा सिकरवार की गाडी पर उज्जैन में हमला हुआ है।
ग्वालियर की महापौर और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्रीडॉ. शोभा सतीश सिकरवारकी सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। उज्जैन की धार्मिक यात्रा पर निकलीं महापौर की कार को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। हालांकि,गनमैन की मुस्तैदी के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई।
ग्वालियर महापौर डॉ. शोभा सिकरवार 14 अप्रैल की शाम उज्जैन स्थित महाकालेश्वर और मंगलेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए रवाना हुई थीं। कार में उनके साथ उनकी बेटी, वाहन चालक और एक गनमैन मौजूद था।
रात के करीब 11 से 12 बजे के बीच, जब महापौर की कार उज्जैन के मक्सी रोड से जा रही थी, तभी अचानक बाइक पर सवार दो बदमाश सामने आ गए। बिना किसी चेतावनी के, उन बदमाशों ने कार के शीशे पर लोहे की रॉड से जोरदार हमला कर दिया।
हमला होते ही महापौर के साथ मौजूद गनमैन तत्काल अलर्ट हो गया। जैसे ही गनमैन बदमाशों को ललकारने के लिए कार से उतरा, वर्दी और हथियार देख बाइक सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। ऐसे में एक बड़ी अनहोनी टल गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उज्जैन एसपी को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की नाकाबंदी की और तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश निकल भागे।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मक्सी रोड का वह हिस्सा काफी सुनसान रहता है और वहां अक्सर लूटपाट की घटनाएं सामने आती हैं। प्राथमिक तौर पर इसे लूट की कोशिश माना जा रहा है।
महापौर के पति और ग्वालियर से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महापौर और उनकी बेटी पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के जरिए हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
ये खबर भी पढ़िए...
ग्वालियर में इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा पर रेप केस, शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप
ग्वालियर न्यूज | एमपी में बिना अनुमति चल रहे सैकड़ों लेब और अस्पताल, ग्वालियर सबसे आगे
MP News: तत्काल सस्पेंड करो...ग्वालियर में भूमिपूजन करने गए मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा अफसरों पर भड़के
उज्जैन न्यूज. मध्यप्रदेश में फर्जी IAS: सर्किट हाउस भी किया बुक, भस्म आरती में होना था शामिल
श्रद्धा के सफर में दहशत का साया
मक्सी रोड पर आधी रात को हमला
गनमैन की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
पुलिस की नाकाबंदी और लूटपाट का अंदेशा
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मक्सी रोड का वह हिस्सा काफी सुनसान रहता है और वहां अक्सर लूटपाट की घटनाएं सामने आती हैं। प्राथमिक तौर पर इसे लूट की कोशिश माना जा रहा है।
विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने की पुष्टि
ये खबर भी पढ़िए...
ग्वालियर में इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा पर रेप केस, शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप
ग्वालियर न्यूज | एमपी में बिना अनुमति चल रहे सैकड़ों लेब और अस्पताल, ग्वालियर सबसे आगे
MP News: तत्काल सस्पेंड करो...ग्वालियर में भूमिपूजन करने गए मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा अफसरों पर भड़के
उज्जैन न्यूज. मध्यप्रदेश में फर्जी IAS: सर्किट हाउस भी किया बुक, भस्म आरती में होना था शामिल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari