साइबर ठगी : गैस बिल कम करने के लालच में पंचायत सचिव ने गवाएं लाखों
Ravi Singh | Published:
Panchayat Secretary cyber fraud 10 lakh
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पंचायत सचिव से 10 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव को हैकर्स ने गैस बिल कम करने का लालच दिया और वह जाल में फंस गया।
Cyber fraud Gwalior : साइबर ठगी लगातार बढ़ती जा रही है। हर दिन कोई न कोई मामला सामने आ रहा है। इस बार साइबर जालसाजों ने ग्वालियर के एक पंचायत सचिव को अपना शिकार बनाया। जालसाजों ने पंचायत सचिव को झांसा देकर उनके खाते से 10 लाख रुपए उड़ा लिए हैं। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पंचायत सचिव को हैकर्स ने गैस बिल कम करने का लालच दिया था। पंचायत सचिव जाल में फंस गए और 10 लाख रुपए गंवा दिए।
हैकर्स ने अवंतिका गैस कंपनी के नाम से पंचायत सचिव को एसएमएस भेजकर गैस बिल कम करने का दावा किया। इस झांसे में आकर मनोज शर्मा ने लिंक पर क्लिक कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें...
डिजिटल अरेस्ट कर 26 साल की महिला के कपड़े उतरवाए और ठग लिए गए 1.7 लाख
सभी थानों में 1 दिसंबर से साइबर डेस्क होगी चालू, भोपाल बना पहला जिला
एसएमएस में भेजे गए लिंक को खोलते ही पंचायत सचिव का मोबाइल हैक हो गया और उनके खाते से 10 लाख रुपए निकाल लिए गए। लिंक पर क्लिक करते ही उनका खाता खाली हो गया।
हैकर्स ने सबसे पहले पंचायत सचिव के पिता को लिंक भेजा, लेकिन उन्होंने लिंक न खोलने की सलाह दी। इसके बाद ठगों ने सीधे मनोज शर्मा को निशाना बनाया और उनका गैस बिल कम करने का वादा किया।
पंचायत सचिव मनोज शर्मा ने ग्वालियर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि खाते से पैसे निकलने के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया, जिससे उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस लगातार लोगों को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक कर रही है, लेकिन ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
गैस बिल कम करने का दिया था झांसा
ये खबर भी पढ़ें...
डिजिटल अरेस्ट कर 26 साल की महिला के कपड़े उतरवाए और ठग लिए गए 1.7 लाख
सभी थानों में 1 दिसंबर से साइबर डेस्क होगी चालू, भोपाल बना पहला जिला
क्लिक करते ही बैंक खाता खाली
यह घटना प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों की चिंताजनक स्थिति को दर्शाती है, जहां धोखाधड़ी के शिकार हो रहे लोग अब भी जागरूकता की कमी से परेशान हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन साइबर ठगी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।
पहले पिता को भेजी गई लिंक
बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari