जुआरियों के साथ जुआ खेल रहे थे पुलिसकर्मी, क्राइम ब्रांच ने मारी रेड, सस्पेंड
Sandeep Kumar | Feb 13, 2025, 09:43 IST
gwalior-police-crime-branch
ग्वालियर में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से साकेत नगर स्थित एक मकान में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा और 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जिन्हें एसपी ने निलंबित कर दिया।
ग्वालियर के साकेत नगर स्थित एक मकान में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। इस छापेमारी में 61 हजार रुपए नकद, ताश के पत्ते और मोबाइल बरामद हुए। जब आरोपियों को थाने लाया गया, तो यह चौकाने वाला खुलासा हुआ कि पकड़े गए जुआरियों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी।
ये खबर भी पढ़िए...पत्नी को ही दांव पर लगा बैठा जुआरी पति, घर आकर बोला-मैं तुझे जुए में हार आया हूं
ये खबर भी पढ़िए...मुख्य सचिव अनुराग जैन बोले - जुआ-सट्टा हैं अपराध की जड़, टीआई की जवाबदेही तय होगी
पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली और उनके पास से 61 हजार रुपए नकद, ताश की गड्डियां और मोबाइल फोन बरामद किए। इन सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस जुए के अड्डे से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम के BJP पार्षदों की चाल, चरित्र और चेहरा- जुआ, दुष्कर्म, धमकाने जैसे केस
पड़ाव थाना में पूछताछ के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पकड़े गए जुआरियों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे। ये दोनों पुलिसकर्मी, वीरेन्द्र कुशवाह और नरेश वर्मा, वर्तमान में डीआरपी लाइन में तैनात थे। जब एसपी धर्मवीर सिंह को इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी।
ये खबर भी पढ़िए...BJP पार्षद पुष्पेंद्र जुआ खेलते पकड़ाए, कैलाश पर अवैध कॉलोनी का केस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इस मामले की और गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जुए के इस अड्डे से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पूरे मामले को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी निगरानी रख रहे हैं और मामले की जांच में तेजी लाई गई है।
ये खबर भी पढ़िए...पत्नी को ही दांव पर लगा बैठा जुआरी पति, घर आकर बोला-मैं तुझे जुए में हार आया हूं
सूचना मिलने पर पुलिस ने मारा छापा
पड़ाव थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साकेत नगर स्थित एक मकान में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और पड़ाव थाना की संयुक्त टीम ने एसआई संतोष सिंह भदौरिया और एसआई रमाकांत उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार रात को छापेमारी की योजना बनाई। टीम ने राठौर के मकान की घेराबंदी कर दबिश दी, जहां से 11 जुआरी गिरफ्तार हुए।
जुआरियों से नगदी और ताश के पत्ते बरामद हुए
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम के BJP पार्षदों की चाल, चरित्र और चेहरा- जुआ, दुष्कर्म, धमकाने जैसे केस
दो पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़िए...BJP पार्षद पुष्पेंद्र जुआ खेलते पकड़ाए, कैलाश पर अवैध कॉलोनी का केस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच तेज की
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari