तहसीलदार पर यौन शोषण का आरोप, महिला बोली- आरोपी की हैं चार पत्नियां

Sandeep Kumar | Jan 12, 2025, 09:40 IST
Share
Gwalior Tehsildar
Gwalior Tehsildar

महिला का दावा है कि तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह ने 2010 में उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, और 2014 में एक बेटे का जन्म हुआ। महिला ने बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट में शत्रुघन का नाम पिता के रूप में दिखाया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

ग्वालियर में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान पर एक 34 वर्षीय महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शत्रुघ्न सिंह चौहान ने उसे पत्नी बनाकर रखा, शारीरिक शोषण किया और एक अन्य युवक से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने शनिवार को महिला थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई, तो उसने एसपी को कॉल किया। पीड़िता का कहना है कि चार घंटे तक रोने के बावजूद कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां नहीं आया।

महिला का दावा है कि शत्रुघ्न सिंह ने 2010 में उसे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, और 2014 में एक बेटे का जन्म हुआ। महिला ने बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट में शत्रुघ्न का नाम पिता के रूप में दिखाया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अब तहसीलदार से पूछताछ की जाएगी।

महाकाल लोक के लिए 257 घरों पर चल रहा बुलडोजर, तकिया मस्जिद जमींदोज

शिकायत में सामने आए कई नाम

महिला ने बताया कि शत्रुघ्न उसे धोखे से शादी का वादा किया और शादीशुदा होने की बात छुपाई। इसके बाद उन्होंने उसे अलग-अलग जगहों पर रखा और शारीरिक शोषण किया। महिला ने आरोप लगाया है कि चौहान ने उसे गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराया।

तहसीलदार की चार पत्नी: पीड़िता

पीड़िता ने कहा कि वह शत्रुघ्न सिंह चौहान की पत्नी है। साल 2010 में उसने मुझसे शादीशुदा होने की बात छुपाकर शादी की। अलग-अलग जगह रखकर संबंध बनाए। उससे साल 2014 में बेटे का भी जन्म हुआ है। तहसीलदार के चार पत्नी हैं। महिला ने बारीकी से पूरी बात बताई है। अब पुलिस उसके आवेदन में आए हर एक किरदार की बारीकी से जांच करने की बात कह रही है। जबकि तहसीलदार का कहना है कि वह महिला को जानते तक नहीं है। महिला का पति कोई अन्य युवक है। महिला मुझसे 10 लाख रुपए मांग रही है। उसने कूटरचना कर दस्तावेज बनाए हैं।
BJP में CM का टिकट कटे तो भी काम करते हैं: PCC बैठक में जितेंद्र सिंह

शत्रुघ्न ने आरोपों का खंडन किया

शत्रुघ्न सिंह चौहान ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह इस महिला को जानते तक नहीं हैं और उसे ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए की मांग कर रही है। शत्रुघ्न ने यह भी कहा कि महिला ने पिछले दिनों महाराजपुरा थाना में रेप का आरोप भी लगाया था, और अब वह उनके खिलाफ मामले का रुख अपना रही है।

बैठक में मंत्री वर्मा ने तहसीलदार को लगाई फटकार, बोले-सस्पेंड कर दूंगा

पुलिस की जांच जारी

डीएसपी महिला अपराध किरण अहिरवार ने कहा कि महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और सभी किरदारों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले में शत्रुघ्न से भी पूछताछ की जाएगी और उनका पक्ष भी लिया जाएगा।

राज्य पुलिस सेवा के 14 अफसरों के ट्रांसफर, देखें किसे कहां भेजा

FAQ

  1. महिला ने तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर क्या आरोप लगाए?
    महिला ने आरोप लगाया कि शत्रुघन सिंह ने उसे पत्नी बनाकर रखा, शारीरिक शोषण किया और एक अन्य युवक से जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
  2. तहसीलदार ने आरोपों का क्या जवाब दिया?
    तहसीलदार ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह महिला को जानते तक नहीं हैं और वह उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है।
  3. महिला ने किस प्रकार के सबूत प्रस्तुत किए?
    महिला ने अपने बेटे का बर्थ सर्टिफिकेट और आधार कार्ड प्रस्तुत किया, जिसमें शत्रुघन सिंह चौहान का नाम पिता के रूप में था।
  4. पुलिस ने इस मामले में अब तक क्या कदम उठाए हैं?
    पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता को जानने के लिए तहसीलदार से पूछताछ की जाएगी।
  5. महिला ने पुलिस के खिलाफ क्या आरोप लगाए?
    महिला का कहना है कि उसने चार घंटे तक महिला थाना में रोने के बावजूद कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नहीं आया और शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Gwalior
  • शारीरिक शोषण
  • तहसीलदार
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा