/sootr/media/media_files/2025/01/11/UQFkDlM6zVNOukY6J1yA.jpg)
जितेंद्र सिंह
कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी और इंचार्ज भंवर जितेंद्र सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पण से काम करते हैं, चाहे उनका सीएम पद का टिकट ही क्यों न काट दिया जाए। वहीं, कांग्रेस में विधायक का भी टिकट काट दिया जाता है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्टी को ही नुकसान पहुंचाता है।
MP कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, जयवर्धन सिंह बने YC इंचार्ज
महू रैली के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठक
सिंह पीसीसी कार्यालय में महू में 27 जनवरी को होने वाली रैली के समन्वय (Coordination) के लिए प्रदेशभर से आए कांग्रेस नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कोर ग्रुप में कहां कार्यकर्ता धरने-प्रदर्शन करते हैं, वे घर-घर जाकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी इसी तरह से तहसील, ब्लॉक, मोहल्ले और वार्ड में जाकर लोगों से संपर्क करना होगा।
सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि उन्हें पार्टी के प्रति समर्पण भाव से काम करना होगा और व्यक्तिगत पद की चाहत को छोड़ना होगा। तभी पार्टी संगठन को मजबूत किया जा सकता है।
कमलनाथ की नाराजगी पर बोले CM मोहन यादव-कांग्रेस बुजुर्गों का अपमान करती है
दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी भी रहे मौजूद
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभी नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के समर्पण की आवश्यकता को लेकर चर्चा की।
बैठक में मंत्री वर्मा ने तहसीलदार को लगाई फटकार, बोले-सस्पेंड कर दूंगा
NEWS STRIKE : कहां हैं नकुलनाथ? चुनावी भविष्य पर लग गया प्रश्नचिन्ह?
महू रैली की तारीख में बदलाव
बैठक में तय किया गया कि महू में 26 जनवरी को प्रस्तावित रैली अब 27 जनवरी को आयोजित होगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वे भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिग्विजय सिंह ने अनुशासन से काम करने की बात कही।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक