दबंग TI की पत्नी के होटल पर चला बुलडोजर, वन विभाग की जमीन पर बनाया था रेस्टोरेंट, जानें कैसे किया पूरा खेल
Vikram Jain | Published:
Gwalior TI wife illegal hotel Forest department demolished with bulldozer
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में वन विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर दबंग टीआई की पत्नी के होटल पर बुलडोजर चला दिया। टीआई ने पुलिसगिरी के दम पर वन विभाग की जमीन पर कब्जा किया था। अब कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई हुई है।
BHOPAL. ग्वालियर में तत्कालीन टीआई की पत्नी के आलीशान मधुवन होटल पर वन विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाते हुए बुलडोजर चला दिया है। यह होटल पुलिस की दबंगई और राजनीतिक रसूख के चलते वन विभाग की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था। सोमवार को डीएफओ के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने होटल पर बुलडोजर चलाते हुए उसे जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई को रुकवाने के खुद टीआई मौके पर पहुंचे थे, लेकिन डीएफओ के आगे थाना प्रभारी एक न चली और वन विभाग ने पूरी जमीन से अतिक्रमण हटाया।
दरअसल, ग्वालियर के कई थानों में पदस्थ रह चुके दबंग थाना प्रभारी विनय शर्मा की पत्नी प्रियंका शर्मा ने राजनीतिक रसूख के दम पर घाटीगांव थाना क्षेत्र में आगरा मुंबई हाईवे किनारे वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था। इसके बाद प्रशासन में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से जंगल की इस जमीन की रजिस्ट्री और डायवर्सन कर नामांतरण करवा लिया था।
इसके बाद प्रियंका शर्मा ने वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण के बाद यहां अवैध निर्माण होटल का निर्माण कराया गया था। वन भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी जब वन विभाग को लगी तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया, इसके बाद वन विभाग ने मामले को लेकर अदालत पहुंचा। कई सालों तक केस चलने थाना प्रभारी की पत्नी का दावे को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... महिला पार्षदों का भारी हंगामा, CMO की चप्पलों से पिटाई , दी जान से मारने की धमकी , 9 लोगों पर FIR, जानें पूरा मामला
कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम अवैध रूप से बने आलीशान होटल पर बुलडोजर चलाने आगरा मुंबई पहुंची। इस दौरान कब्जाधारी थाना प्रभारी विनय शर्मा पहुंच गए और अपना पुलिसिया रौब बताते हुए डीएफओ अंकित पांडेय को फोन भी लगाया लेकिन ये कदम कोई काम नहीं आया। लेकिन कार्रवाई चलते रही। इसके साथ वन विभाग ने होटल को ढहा दिया। वन विभाग की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और पुलिस को होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों के आक्रोश का झेलना पड़ा।
राजनीतिक रसूख के दम पर जमीन पर किया कब्जा
महिला का दावा कोर्ट ने किया खारिज
ये खबर भी पढ़ें... महिला पार्षदों का भारी हंगामा, CMO की चप्पलों से पिटाई , दी जान से मारने की धमकी , 9 लोगों पर FIR, जानें पूरा मामला
काम नहीं आया पुलिसिया रौब
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari