पूर्व विधायक हरवंश राठौर की बढ़ी मुश्किलें, IT के बाद अब ED करेगी जांच
Siddhi Tamrakar | Jan 28, 2025, 09:15 IST
हरवंश सिंह राठौर
सागर जिले के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर और पूर्व पार्षद राजेश केशवरवानी के खिलाफ ED ने जांच शुरू की, आयकर विभाग से हवाला कारोबार की जानकारी मांगी।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा से पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर अब नई मुश्किलों में फंस गए हैं। आयकर विभाग (IT) की रेड के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। ईडी ने हवाला कारोबार से जुड़ी जानकारी आयकर विभाग से मांगी है। साथ ही, पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी की भी जांच की जा रही है।
राठौर के बंगले पर वन विभाग की एसआईटी ने छापेमारी में बाघ, तेंदुआ, काले हिरण, चौसिंगा और सांभर जैसे वन्यजीवों की खाल और उनके सींग से बनी 34 अवैध ट्रॉफियां जब्त कीं। इसके अलावा, दूसरे दुर्लभ वन्यजीवों के अवशेष और आर्टिकल्स भी पाए गए।
वन विभाग ने पाया कि चिड़ियाघर नियमों के खिलाफ चलाया जा रहा था। यह मामला लंबे समय से चल रहा था, लेकिन किसी ने इसकी शिकायत नहीं की थी। अब प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। सागर के पूर्व पार्षद राजेश केशवरवानी के घर पर भी छापेमारी की गई। इन दोनों नेताओं की संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही है।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
बंगले से चला चिड़ियाघर, वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
आयकर विभाग की छापेमारी में खुलासा हुआ था कि राठौर के बंगले पर पिछले 60 सालों से निजी चिड़ियाघर चलाया जा रहा था। यह चिड़ियाघर 1964-65 में बनाया गया था और इसे स्कूल के बच्चों और आम जनता के लिए पर्यटन स्थल के रूप में खोल दिया गया था। लेकिन, इसके संचालन के लिए कोई वैध अनुमति (valid permission) या डॉक्यूमेंट्स नहीं मिले।
अवैध ट्रॉफियां और वन्यजीवों के अवशेष जब्त
अवैध चिड़ियाघर पर प्रशासन सख्त
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman