हाथरस भगदड़ में ग्वालियर की महिला की भी मौत , सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

Vikram Jain | Published:
Share
Hathras stampede death Gwalior woman CM Mohan expressed grief
Hathras stampede death Gwalior woman CM Mohan expressed grief

यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 122 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में भगदड़ में जान गंवाने वालों में मध्यप्रदेश की महिला भी शमिल है। सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर की रामश्री सिंह की मौत पर दुख जताया है।

BHOPAL. उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को हुए भयावह हादसे में अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में जान गंवाने वालों में ग्वालियर की महिला भी शामिल है। 45 साल की रामश्री सिंह मंडल की अन्य महिलाओं के साथ सत्संग में शामिल होने गई थीं। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने रामश्री सिंह की मौत पर दुख जताया है।

सीएम मोहन ने जताया दुख

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करके बताया है कि "उत्तर प्रदेश के हाथरस में कल सत्संग के दौरान भगदड़ में ग्वालियर की हमारी बहन रामश्री धर्मपत्नी दयाल सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर की कृपा से सत्संग में शामिल होने गई मप्र की 3 अन्य महिलाएं सकुशल हैं, हम स्थानीय पुलिस-प्रशासन से संपर्क में हैं, बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।।ॐ शांति।।"

एमपी से गई थीं चार महिलाएं

सीएम मोहन ने पोस्ट के माध्यम से खुलासा किया है कि हाथरस में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश से भी चार महिलाएं शामिल होने गई थीं, लेकिन उनमें से एक ग्वालियर की महिला रामश्री धर्मपत्नी दयाल सिंह की मृत्यु इस भगदड़ में हुई है। शेष 3 महिलाएं सुरक्षित हैं। शेष 3 महिलाओं के नाम का जिक्र सीएम मोहन यादव ने अपनी पोस्ट में नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़ें... Zika Virus ने बढ़ाई टेंशन , महाराष्ट्र में 6 पॉजिटिव केस , जानें बीमारी के लक्षण , प्रेग्नेंट महिलाएं को ज्यादा खतरा

सत्संग में शामिल होने गई थीं रामश्री सिंह

बता दें कि ग्वालियर के थाटीपुर जगजीवन नगर की रहने वाली रामश्री (45) पत्नी स्व. दयाल सिंह अपनी महिला मंडली के साथ भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए हाथरस गई थीं। मंगलवार को हादसे के समय सभी महिलाएं एक साथ थी। भगड़ग के दौरान रामश्री महिला मंडली से बिछड़ गई। भगदड़ के बीच लोगों के पैरों के नीचे कुचलती चली गई। जिसमें उनकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें... MP : जीतू पटवारी और विक्रांत भूरिया की याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट से सरकार, पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी , जानें पूरा मामला

शव लेकर ग्वालियर पहुंची यूपी पुलिस

बुधवार को उत्तरप्रदेश पुलिस उनका शव लेकर ग्वालियर पहुंची। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि साल 2014 में पति के निधन के बाद रामश्री ही घर को संभाल रही थीं। परिवार में तीन बेटे व दो बेटियां हैं। किसी की भी शादी नहीं हुई है। रामश्री हर साल महिला मंडली के साथ भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने जाती थीं।



thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • ग्वालियर न्यूज
  • हाथरस भगदड़
  • भगदड़ में ग्वालियर की महिला की मौत
  • सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल