कथावाचकों में हाथरस हादसे का डर, पंडित प्रदीप मिश्रा ने 4 दिन में ही किया कथा का समापन
Ravi Singh | Jul 03, 2024, 17:40 IST
Hathras Stampede Pandit Pradeep
पंडित प्रदीप मिश्रा ने व्यास पीठ से चौथे दिन ही कथा समाप्ति का ऐलान कर दिया। उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। उसी को देखते हुए 7 दिन चलने वाली कथा का समापन 4 दिन में ही कर दिया।
कुबेरेश्वर धामके पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा विदिशा में चल रही है। कथा 7 दिन चलनी थी, लेकिन 7 दिवसीय कथा का बुधवार 3 जुलाई को समापन कर दिया। पंडित मिश्रा ने व्यास पीठ से चौथे दिन ही कथा समाप्ति का ऐलान कर दिया। उत्तर प्रदेश के हाथरस में भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। उसी को देखते हुए 7 दिन चलने वाली कथा का समापन 4 दिन में ही कर दिया।
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि पिछले चार दिनों बारिश हो रही है जिसकी वजह से कथा स्थल के आसपास अव्यवस्था हो गई है। पानी भरा हुआ है, कीचड़ हो रहा है, जिसकी वजह से भक्तों को परेशानी हो रही है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसलिए कथा को समाप्त किया जाता है। इस दौरान हाथरस की घटना का भी उन्होंने जिक्र किया। उन्होंने हाथरस में हुए हादसे पर दुख जताया और जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।
ये खबर भी पढ़ें...
हाथरस भगदड़: भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा 30 जून ( रविवार ) से सागर-भोपाल बायपास स्थित गिरधर कॉलोनी में शुरू हुई थी, जिसका समापन 6 जुलाई को होना था। पहले दिन ही पंडित प्रदीप की कथा सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु आए थे। हाल यह था कि दोपहर 1 बजे के पहले ही एक लाख वर्गफीट में बना पंडाल भर गया, इसके बाद पंडाल के बाहर भी लोगों की भीड़ नजर आई थी। लोग पंडाल के बाहर भी कथा सुन रहे थे। कथा के दौरान पानी गिर रहा था जिसके बाद भी भक्त पंडाल के बाहर कथा सुन रहे थे।
बरसात का मौसम है ऐसे में गिरधर कॉलोनी में व्यवस्थाएं सही नहीं है, क्योंकि कॉलोनी के चारों तरफ खेत हैं जिससे कथा के पंडाल में काफी कीचड़ हो रही है। लोगों को बैठने की जगह तो छोड़िए खड़े होने की जगह नहीं है। बारिश के कारण पंडाल के खाबो में भी करंट उतर सकता है।
बाबा ने एक्स पर एक वीडियो को शेयर कर कहा, श्रृद्धापूर्वक 4 जुलाई के उत्सव के लिए दूर-दूर से आ रहे बागेश्वर धाम से जुड़े लोग हमारे प्रियजन हैं। हमारी एक प्रार्थना अगर आप मानो, तो अपार प्रशंसा होगी। खूब व्यापक व्यवस्था की थी। लेकिन 1 तारीख से ही जन समुदाय और बागेश्वर धाम के पागलों का मेला बहुत ज्यादा लग गया और भीड़ बहुत ज्यादा पहुंच गई। आप लोगों के सुरक्षा के भाव को दृष्टिगत रखते हुए, जो जहां हैं वहीं से उत्सव मनाएं। घर बैठकर हनुमान चालीसा और वृक्षारोपण करके उत्सव मनाएं।
वहीं दूसरी ओर 21 जुलाई को भक्तों को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर धाम आने का आमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर योजनाबद्ध तरीके से 30 से 40 एकड़ की जगह पर व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। ताकि, श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। अन्नपूर्णा रसोई भी होगी, जिससे श्रद्धालुओं को कोई समस्या नहीं होगी।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
क्या कहा पंडित प्रदीप मिश्रा ने
ये खबर भी पढ़ें...
हाथरस भगदड़: भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 100 से ज्यादा लोगों की मौत
6 जुलाई को कथा का समापन होना था
कथा में बेहाल व्यवस्था
धीरेंद्र शास्त्री ने भी दिया था आमंत्रण
गुरु पूर्णिमा पर भक्तों को आमंत्रण
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman