हवस के पुजारी शब्द से भड़के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, पूछे तीखे सवाल, जानें क्या है पूरा मामला

Sandeep Kumar | Updated:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-02T234917.921
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-02T234917.921

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हवस के पुजारी शब्द को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि हवस के मौलवी और पादरी क्यों नहीं बोला जाता है...

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ( Dhirendra Krishna Shastri ) अपने बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने सवाल उठाया है कि क्यों सिर्फ हवस के पुजारी शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, हवस के मौलवी या पादरी क्यों नहीं बोला जाता है। उन्होंने कहा मुस्लिम मौलवियों की कभी बेइज्जती नहीं करते, लेकिन हिंदुओं के दिमाग में प्रायोजित तरीके से ऐसे शब्द भरे गए। बागेश्वर बाबा (Bageshwar Baba ) के सवाल पर मुस्लिम धर्मगुरुओं (muslim religious leaders ) ने नाराजगी जाहिर की है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के मौलाना शहाबुद्दीन (Maulana Shahabuddin ) ने धीरेंद्र कृष्ण के बयान को नफरती बताया है।

ये खबर भी पढ़िए...पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, वक्फ बोर्ड हो सकता है तो सनातन हिंदू बोर्ड क्यों नहीं ?

क्या कहा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि हवस का पुजारी ही क्यों, मौलवी क्यों नहीं? हवस का पादरी ( priest ) क्यों नहीं होता, हवस का मौलाना (Maulana ) क्यों नहीं होता? उनके इस बयान पर मौलानाओं ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी विशेष धर्म को निशाना नहीं बनाया था। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पुजारी पद को बदनाम किया जा रहा है और सभी पुजारी गलत नहीं हैं। उन्होंने अफजाल अंसारी ( Afzal Ansari ) के गांजा वाले बयान पर पलटवार सभी साधु गांजा नहीं फूंकते हैं। ये बेफिजूल की बातें हैं। ऐसे तो अंसारी आतंकवादी होते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट को लेकर संतों में नाराजगी, धीरेंद्र शास्त्री बोले- दोषियों को फांसी देनी चाहिए

क्या कहा मौलाना शहाबुद्दीन

वहीं मौलाना ने धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि धीरेंद्र हमेशा आपत्तिजनक बातें करते हैं। उन्होंने कहा धार्मिक व्यक्ति होकर धर्म के प्रचारकों के खिलाफ वह इस तरह की ऊल-जुलूल बातें करते हैं, उनको शर्म आनी चाहिए। मौलाना ने कहा है कि धीरेंद्र शास्त्री को हमेशा अच्छी बात कहनी चाहिए, ऐसी बात कहनी चाहिए जो लोगों के लिए सबक हो। बेवजह की बातें नहीं करनी चाहिए।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • बाबा बागेश्वर धाम
  • पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री
  • हवस का पुजारी
  • हवस का मौलवी
  • हवस का पादरी
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं

By Sanjay Gupta

इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब

By Mukesh Sharma

राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By Sandeep Kumar

भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग

By Umeshwari Baghel

अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां

By Sandeep Kumar

रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें