लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट एरिया में नियो कॉर्प की प्रॉपर्टी की कुर्क

Sanjay Sharma | Published:
Share
heathrow airport
heathrow airport

BHOPAL. बैंकों से लोन लेकर 307 करोड़ का चूना लगाने वाले घपलेबाजों पर ईडी की सख्ती जारी है। प्रवर्तन निदेशालय ने बैंक फ्रॉड के मामलों में लंदन के हीथ्रो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक साढ़े 7 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की है।

News in Short

  • ईडी ने लंदन स्थित एक संपत्ति को कुर्क किया है, जिसका बाजार मूल्य 7.5 करोड़ रुपए है।
  • यह संपत्ति मेसर्स नियो कॉर्प इंटरनेशनल लिमिटेड और उसके निदेशकों से जुड़ी एक बड़ी बैंक धोखाधड़ी से संबंधित है।
  • दो प्रमुख मामलों में कथित धोखाधड़ी की राशि 307.44 करोड़ रुपए है।
  • जांच में शेल कंपनियों के माध्यम से अपराध की आय को छिपाने के प्रयासों का खुलासा हुआ।
  • आगे की जांच जारी है, जिसमें डिजिटल उपकरण और रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।

News in Detail

लोन के नाम पर बैंकों से करोड़ों की धोखाधड़ी के दो मामलों में सीबीआई द्वारा दो केस दर्ज किए गए थे। इनमें एक केस पॉली लॉजिक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड और उसके डायरेक्टर उत्कर्ष त्रिवेदी पर दर्ज किया गया था। उत्कर्ष और उसकी कंपनी पर पंजाब नेशनल बैंक से 57.47 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। वहीं, दूसरा मामला नियो कॉर्प इंटरनेशनल लिमिटेड, उसके एमडी सुनील कुमार त्रिवेदी का है। सुनील कुमार और उसकी कंपनी पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 249.97 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज हुई है। दोनों मामलों में पीएनबी और एसबीआई को कारोबार के नाम पर 307.44 करोड़ का चूना लगाया गया है।

property attached
property attached


ईडी ने 3.36 करोड़ का बैंक लोन डकारने वाली फर्म की संपत्ति अटैच की

शेल कंपनियों का बुना था जाल

ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ कि बैंक फ्रॉड के लिए कंपनियों के एक नेटवर्क का उपयोग किया था। जिसमें कई फर्जी कंपनियां शामिल थीं। ये कंपनियां कर्मचारियों और करीबी रिश्तेदारों के नाम पर बनाई गई थीं। इसके जरिए पैसों को इधर-उधर घुमाया गया और सोर्स को छिपाने की कोशिश की गई। जालसाजी का उद्देश्य अवैध कमाई को वैध दिखाना और बैंक से निकाले गए रुपए हड़प करना था।

सतना मेडिकल बिल्डिंग में गुणवत्ता पर घमासान: रिपोर्ट में खामियां, निगम बोला-सब सही

निवेश के नाम पर विदेशों में फंडिंग

जांच में यह भी सामने आया कि इस घोटाले की रकम को विदेशों में निवेश के नाम पर भेजा गया। करोड़ों रुपए जांच एजेंसियों की नजर से बचाकर निवेश के नाम पर विदेशों में फंडिंग की गई। इस निवेश का एक बड़ा हिस्सा लंदन में करोड़ों रुपए के रूप में जमा कराया गया था। ईडी ने पड़ताल के बाद लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के नजदीक इसी फंडिंग की राशि से खरीदी गई 7.5 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क कर ली है।

हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा, छात्रा की टिप्पणी से कार्यक्रम की गरिमा पर उठे सवाल

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के 14 अधिकारियों की जमानत इंदौर CBI कोर्ट से खारिज, सॉल्वर को बैठाकर किया था फर्जीवाड़ा

छापे में जब्त दस्तावेजों में मिले सुराग

इससे पहले, 26 फरवरी 2026 को ED ने आरोपियों के आवासीय परिसर में छापेमारी की थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए गए थे, जिनसे इस घोटाले के नए पहलुओं का खुलासा हुआ। फिलहाल, ईडी इस मामले की आगे जांच कर रही है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़ी कार्रवाई हो सकती है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • ED
  • ईडी
  • सीबीआई
  • लंदन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर