MP: उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, मांगा मिलने समय

Sandeep Kumar | Apr 10, 2025, 17:51 IST
Share
hemant-katare
hemant-katare

मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और श्री आनंदपुर धाम यात्रा के दौरान मुलाकात का समय मांगा।

मध्य प्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने 10 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में कटारे ने पूर्व परिवहन एवं नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से 11 अप्रैल 2025 को श्री आनंदपुर धाम यात्रा के दौरान मुलाकात का समय मांगा है, ताकि वे भूपेन्द्र सिंह से संबंधित सभी प्रमाणों के साथ अपनी बात रख सकें।

3dd459db-60a
3dd459db-60a

आरोपों की गंभीरता

हेमंत सत्यदेव कटारे ने अपने पत्र में भूपेन्द्र सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।कटारे का आरोप है भूपेन्द्र सिंह ने नियमों के खिलाफ नियुक्तियां, भ्रष्टाचार, दलित परिवारों पर अत्याचार और सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में भूपेन्द्र सिंह मंत्री रहे, वहां उन्होंने अनैतिक तरीके से नियुक्तियां कीं और प्रशासनिक प्रक्रिया का उल्लंघन किया।

ये खबर भी पढ़ें... एमपी कांग्रेस अपनाएगी बिहार वाला फार्मूला, इन जाति के नेताओं का बढ़ेगा दबदबा

नियुक्तियों और भ्रष्टाचार के आरोप

कटारे ने पत्र में दो उदाहरण दिए हैं जो भूपेन्द्र सिंह के कार्यकाल के दौरान हुई संदिग्ध नियुक्तियों को दर्शाते हैं। सबसे पहले, उन्होंने पशु चिकित्सक अनुज शर्मा को हेल्थ ऑफिसर बनाए जाने के मामले का उल्लेख किया, जिसमें पूर्व मंत्री ने स्वयं नोटशीट लिखी। यह मामला तब सामने आया जब उच्च न्यायालय ने नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगी।

इसके अलावा, कटारे ने यह भी बताया कि करोड़पति आरक्षक सौरभ शर्मा को ट्रांसपोर्ट विभाग में पदस्थ करने के लिए भी भूपेन्द्र सिंह ने नोटशीट लिखी थी। कटारे ने आरोप लगाया कि भूपेन्द्र सिंह के कार्यकाल में नियुक्तियों का आधार योग्यता नहीं बल्कि 'जुगाड़' और 'जेब' था, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हुई।

कटनी में बना देश का सबसे लंबा रेलवे फ्लाईओवर, बिना रुके दौड़ेंगी मालगाड़ियां

जांच की मांग

कटारे ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि भूपेन्द्र सिंह द्वारा की गई सभी नियुक्तियों और पोस्टिंग्स की विस्तृत और व्यापक जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कितने अयोग्य लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया गया और प्रशासनिक व्यवस्था से खिलवाड़ किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... सूरत की डायमंड कंपनी के 118 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी, वाटर कूलर में मिला सल्फास

प्रधानमंत्री से मुलाकात का अनुरोध

कटारे ने पत्र के अंत में प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि उन्हें मिलने का समय दिया जाए, ताकि वे भूपेन्द्र सिंह से संबंधित सभी प्रमाणों सहित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत कर सकें और उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... बंशी गुर्जर एनकाउंटर में गिरफ्तार डीएसपी ग्लैडविन की जमानत खारिज, ASP-CSP गायब

Tags:
  • MP News
  • पीएम मोदी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • हेमंत कटारे
  • मध्य प्रदेश
  • भूपेंद्र सिंह
  • पूर्व मंत्री
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच