विस उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने मंत्री विजय शाह और भूपेन्द्र सिंह पर उठाए सवाल

Sandeep Kumar | May 13, 2025, 21:50 IST
Share
hemant-katare-targets-vijay
hemant-katare-targets-vijay

हेमंत कटारे ने कहा कि मंत्री विजय शाह ने एक सार्वजनिक मंच से गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी की। उन्होंने महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान किया हैं...

भोपाल में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने एक प्रेसवार्ता के दौरान राज्य की बीजेपी के दो नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। कटारे ने कहा पहला मामला मंत्री विजय शाह के उस बयान से जुड़ा था जिसमें उन्होंने देश की महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादी की बहन कहकर संबोधित किया। कटारे ने इस बयान को न केवल सेना का मनोबल गिराने वाला बताया, बल्कि इसे पूरे महिला वर्ग का अपमान करार दिया।

दूसरा मामला पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह से जुड़ा था। जिन पर एक नाबालिग बच्चे को गंभीर रूप से घायल करने वाले हादसे में पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप लगा। हेमंत कटारे ने इन दोनों मामलों में कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की मांग करते हुए सीएम मोहन यादव से हस्तक्षेप की अपील की।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में पुलिस ने नकली नोट खरीदने के लिए गैंग से की चैटिंग, धर दबोचा

मंत्री विजय शाह के बयान पर उठे सवाल

उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि मंत्री विजय शाह ने एक सार्वजनिक मंच पर बेहद गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने एक महिला सैन्य अधिकारी के संदर्भ में कहा कि प्रधानमंत्री ने आतंकवादियों को उसी की ‘बहन’ के माध्यम से सबक सिखाया। कटारे ने इस बयान को राष्ट्र की सेना और महिलाओं के आत्मसम्मान के खिलाफ बताया है। इसके साथ ही मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।

ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर के मझगवां में टीआई की बर्बरता, एसपी ने किया लाइन अटैच, कांग्रेस ने दी घेराव की चेतावनी

'आतंकवादी की बहन' कहना अपमानजनक

कटारे ने कहा महिला सैन्य अधिकारी देश की सेवा में समर्पित हैं और उनके योगदान पर इस प्रकार की टिप्पणी समाज में नकारात्मक संदेश फैलाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इस विषय पर दिया गया 22 मिनट का बयान एक राष्ट्रनायक के तौर पर प्रेरणादायक था, लेकिन राज्य मंत्री का बयान उसकी भावना को ठेस पहुंचाने वाला है।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में रिलायंस के एजेंट से 10 करोड़ की धोखाधड़ी, नर्मदा एक्सट्रूशंस लिमिटेड के 2 संचालक गिरफ्तार

नाबालिग के साथ हादसा और प्रशासन मौन

हेमंत कटारे ने सागर के बारचा गांव की घटना को उजागर किया। इसमें 12 वर्षीय मानस शुक्ला हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुआ था। आरोप है कि यह हादसा बीजेपी नेता भूपेन्द्र सिंह के परिजन द्वारा संचालित अवैध निर्माण के कारण हुआ था। इसके बाद भी परिवार को न तो सहायता मिली, न ही न्याय।

ये खबर भी पढ़िए... सिर्फ ब्राह्मण ही क्यों बन सकते हैं मंदिरों में पुजारी? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे प्रकरण

जब कांग्रेस कार्यकर्ता अंशुल परिहार ने मामले को मीडिया में उठाया, तो बीजेपी नेता भूपेन्द्र सिंह ने उनके और उनके पिता के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाए। इससे स्पष्ट होता है कि सत्ता का दुरुपयोग कर राजीनामा के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री से न्याय की अपील

हेमंत कटारे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील की कि यदि वे प्रदेश में न्याय की सरकार का दावा करते हैं, तो भूपेन्द्र सिंह और विजय शाह जैसे नेताओं के खिलाफ निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई केवल पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश में प्रशासन की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए जरूरी है।

मध्य प्रदेश MP News

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • भोपाल
  • हेमंत कटारे
  • पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • विजय शाह
  • सागर
  • कर्नल सोफिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि