इंदौर में हीरो मोटोकॉर्प के नकली बिल से डीलर द्वारा ग्राहकों से अनूठी ठगी, शुरू हुई जांच
Sanjay Gupta | Feb 02, 2025, 14:01 IST
Hero MotoCorp dealer Indore fake
इंदौर में टू व्हीलर की जानी-मानी कंपनी हीरो मोटो कार्प के असली-नकली बिल के जरिए ग्राहकों के साथ डीलर द्वारा अनूठी तरीके की ठगी की जा रही है।
INDORE. इंदौर में टू व्हीलर की जानी-मानी कंपनी हीरो मोटो कार्प के असली-नकली बिल के जरिए ग्राहकों के साथ डीलर द्वारा अनूठी तरीके की ठगी की जा रही है। इस मामले में लंबे समय से चल रही शिकायतों के बाद अब जाकर परिवहन विभाग जागा और इस मामले में जांच शुरू की है। आशंका जताई जा रही है कि यह पूरे देश में डीलर कर रहे होंगे और यह घोटाला 100 करोड़ से ज्यादा का होगा।
साइबर ठगी में करोड़ों की हेराफेरी कर दुबई भेजने वाला आरोपी हाईकोर्ट से भी नहीं पा सका जमानत
अमजद-अहमद अली नकली पुलिस बनकर कर रहे थे ठगी, 11.50 लाख के जेवर बरामद
इंदौर में शिकायत कर्ता रणधीर सिंह सलूजा ने पीएमओ, सीएम हेल्पलाइन, पुलिस, लोकायुक्त सभी जगह इस मामले में मुद्दा उठाया और औपचारिक शिकायत की। लेकिन पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाने के बाद भी गेंद परिवहन विभाग के पाले में डालकर इस धोखाधड़ी केस से हाथ छुड़ा लिए। सलूजा ने शिकायत की है कि इंदौर में बीएन मोटर्स इंदौर के मालिक अनुज बोहरा द्वारा हीरो मोटोकॉर्प के मैनेजर विकास शर्मा की सांठगांठ से कूटरचित सीएमएस के विक्रय बिल द्वारा ग्राहकों के साथ ठगी की जी रही है।
![0335315b-efa]()
घटिया फ्लाईओवर बनाकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के भाई ने पिटवाई सरकार की भद
MP के श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, 35 यात्री घायल
मामला ऐसा है कि हीरो मोटो कार्प द्वारा त्योहार के समय व अन्य समय-समय पर छूट के ऑफर दिए जाते हैं। लेकिन बीएन मोटर्स ने ग्राहकों को कंपनी के सॉफ्टवेयर जैसा नकली सॉफ्टवेयर लिया और इससे नकली बिल बनाकर उसे दिया। वहीं असली बिल नंबर से आई ग्राहकों के लिए छूट को अपने पास रख लिया। इस तरह दो वाहनों के असली व नकली बिल नंबर भी सलूजा ने सभी शिकायतों में दिए। खुद एरोड्रम थाने में इसमें की गई प्रारंभिक जांच में माना की दो मामलों में ग्राहक का नाम वही रखा गया और बिल नंबर और इसकी तारीख बदल दी गई। यानी डीलर फर्जी बिल नंबर जारी कर रहे हैं और असली बिल नंबर पर ग्राहकों को आने वाली छूट को कंपनी के मैनेजर व अन्य अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर ग्राहकों को धोखा दे रहे हैं, साथ ही कंपनी को भी धोखा दिया जा रहा है।
इस मामले में शिकायतकर्ता ने परिवहन विभाग के अधिकारियों पर भी उंगली उठाई है। उनका कहना है कि इस मामले में पुलिस ने परिवहन विभाग को जांच के लिए लिखा था, वहीं सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की थी लेकिन दोनों को ही परिवहन अधिकारी इंदौर की अर्चना मिश्रा व टू व्हीलर सेक्सशन प्रभारी तेजकरण सिंह अहिरवार द्वारा दबा दिया गया। शिकायत कर्ता सलूजा ने इस मामले में सुनील शाह मैनेजर हीरो मोटोकॉर्प इंदौर, निरंजन गुप्ता सीएफओ हीरो मोटोकॉर्प , विकास शर्मा मैनेजर हीरो मोटोकॉर्प और अनुज वोहरा मालिक बीएन मोटर्स इन सभी की भूमिका की जांच की मांग की है।
Hero MotoCorp dealer Indore
ये खबर भी पढ़िए...
अमजद-अहमद अली नकली पुलिस बनकर कर रहे थे ठगी, 11.50 लाख के जेवर बरामद
इनके खिलाफ हुई शिकायत
0335315b-efa
घटिया फ्लाईओवर बनाकर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के भाई ने पिटवाई सरकार की भद
MP के श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, 35 यात्री घायल
ग्राहकों को मिलने वाली त्योहार की छूट लूटी जा रही
परिवहन अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman