हाईकोर्ट का आदेश- IAS के फार्महाउस पर छापा मारने वाले TI का सस्पेंशन आदेश मनमाना, बदला लेने वाला

Sanjay Gupta | May 07, 2026, 22:00 IST
Share
ti suspension illegal
ti suspension illegal

Indore: इंदौर हाईकोर्ट ने महिला आईएएस के फार्महाउस पर जुआ छापा मारने वाले मानपुर टीआई लोकेंद्र हिहोरे के सस्पेंशन आदेश को मनमाना और प्रतिशोधात्मक बताया। कोर्ट ने कहा कि कार्रवाई एफआईआर में आईएएस के फार्महाउस के घटनास्थल नहीं बदलने पर की गई।

News in Short

  • महिला आईएएस के फार्महाउस पर जुआ छापे के बाद टीआई लोकेंद्र हिहोरे सस्पेंड हुए थे।
  • हाईकोर्ट ने सस्पेंशन आदेश को मनमाना और बदला लेने वाला बताया।
  • कोर्ट ने कहा कि एफआईआर में घटनास्थल बदलने का दबाव था।
  • याचिका के बाद टीआई का ट्रांसफर भी कर दिया गया।
  • कोर्ट ने सस्पेंशन सहित पूरी कार्रवाई निरस्त कर दी।

News in Detail

महिला आईएएस वंदना वैद्य के आवलीपुरा (मानपुर) के फार्महाउस पर 10 मार्च की रात को पुलिस ने छापा मारा था। इसमें जुआ खेलते 20 लोग पकड़े गए और 13.67 लाख की राशि जब्त की गई। लेकिन 11 मार्च को ही काम में लापरवाही बरतने पर एसपी ग्रामीण यांगचेन डोलकर भूटिया ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। इस पर मानपुर टीआई हिहोरे ने याचिका दायर कर गंभीर आरोप लगाए कि एफआईआर में दबाव के बाद भी उन्होंने आईएएस के फार्महाउस की जगह नहीं बदली, इसके कारण सस्पेंड किया गया। जस्टिस जय कुमार पिल्लई द्वारा आदेश जारी किया गया।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में की गंभीर टिप्पणी

हाईकोर्ट ने इस मामले में साफ लिखा कि यह आदेश पूरी तरह से मनमाना, दिखावटी और प्रतिशोधात्मक है। याचिकाकर्ता हिहोरे द्वारा साफ लिखा है कि आईएएस का घटनास्थल बदलने के लिए दबाव आया। लेकिन जब इसका पालन नहीं किया और सत्यनिष्ठा के साथ एफआईआर में सही लिखा तो सस्पेंड कर दिया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि इन आरोपों का प्रतिवादियों द्वारा ना खंडन किया गया, ना ही समर्थन, पूरे मामले में चुप्पी साधी रखी गई। लेकिन घटना का पूरा क्रम बताता है कि यह आदेश प्रतिशोधात्मक था और उच्च स्तर के आदेश का पालन नहीं करने के कारण किया गया। पुलिस द्वारा की गई जांच में भी कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है और पुराने केस गिनाए गए हैं।

पिक एंड चूज पॉलिसी से एक्शन

हाईकोर्ट ने यह भी लिखा कि इसी तरह का जुआकांड सिमरोल थाने में भी पकड़ा गया, लेकिन इसमें थाना प्रभारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस तरह की पिक एंड चूज पॉलिसी नहीं चल सकती। जबकि मानपुर टीआई द्वारा की गई कार्रवाई अपराध को रोकने वाली थी और दस्तावेज से साफ है कि वह गश्त पर थे और मुखबिर से सूचना मिलने पर मौके पर गए और जुआ पकड़ा। अन्य किसी द्वारा यह सूचना नहीं दी गई थी। ना ही यह कहीं पर आया कि पहले से ही जुआ चल रहा था और टीआई को इसकी खबर थी।

याचिका लगाई तो ट्रांसफर कर दिया

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि घटना से यह साफ दिख रहा है कि जब याचिकाकर्ता द्वारा आदेश के खिलाफ याचिका दायर की गई तो उसे ट्रांसफर कर दिया गया। इसके चलते इस मामले में आदेश देने की स्थिति पैदा हो गई और एसपी द्वारा 11 मार्च को दिया गया सस्पेंशन आदेश निरस्त किया जाता है। इसके चलते हुई सभी कार्रवाई को भी निरस्त किया जाता है। हालांकि शासन पक्ष कानून के अनुसार उपयुक्त कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।

ये खबरें भी पढ़ें...

महिला IAS फार्महाउस जुआकांड में घिरी पुलिस, हाईकोर्ट ने पूछा IAS के बयान क्यों नहीं हुए, TI के दबाव वाले आरोप गंभीर

महिला IAS वंदना वैद्य फार्महाउस जुआकांड में नया विवाद, TI ने याचिका लगाई तो बुरहानपुर भेजा

महिला IAS वंदना वैद्य के फार्महाउस जुआकांड में अब चार और पुलिसकर्मी निपटे, कूबड़ा ने खोले राज

इंदौर हाईकोर्ट में मेटा ने कहा- इंस्टाग्राम का डेटा जरूरत होने पर सरकार को देंगे, तीसरे व्यक्ति को नहीं

Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • इंदौर
  • फार्महाउस
  • महिला आईएएस
  • आईएएस वंदना वैद्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा