हनी ट्रैप पार्ट टू की रेशू चौधरी का एक और कांड, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट बुलाकर डिलीवरी बॉय से धोखाधड़ी

Sanjay Gupta | May 24, 2026, 19:46 IST
Share
honey trap part2
honey trap part2

मप्र के हनी ट्रैप पार्ट टू की मुख्य आरोपी रेशू चौधरी का अब एक और कांड सामने आया है। इसमें बड़े राजनेता, अधिकारी नहीं है, लेकिन मामला धोखाधड़ी का ही है। इस बार ब्यूटी प्रोडक्ट बुलाकर डिलीवरी बॉय के साथ धोखाधड़ी का है।

Indore. हनी ट्रैप पार्ट 2 की मुख्य आरोपी और मिस्ट्री गर्ल रेशू चौधरी के पुराने कांड भी सामने आने लगे हैं। रेशू के बारे में सागर में यह जगजाहिर है कि वह धड़ल्ले से झूठ बोलती है और बेहद शातिर है। वह पहले ही अपने ससुराल पक्ष और पति पर केस करा चुकी है। अब 16 फरवरी 2026 का एक मामला सामने आया है, जिसमें उस पर एक डिलीवरी बॉय के साथ 16750 रुपए की अनूठी धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज है।

महंगे प्रोडक्ट बुलाए, रख लिए, पेमेंट नहीं किया

सागर के विट्ठनगर निवासी व ब्लू डार्ट कंपनी के डिलीवरी बॉय लक्ष्मीकांत राज ने 16 फरवरी को सागर एसपी को लिखित शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि रेशू चौधरी ज्ञानगंगा हाउस नंबर 43 नेहानगर, मकरोनिया सागर के यहां महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की डिलीवरी की।

महिला रेशू ने कहा कि वह पेमेंट दस मिनट में देती है। फिर 15 मिनट बाद आई और बॉक्स वापस कर दिया और कहा कि यह नहीं लेना है। जब उसकी पैकिंग थोड़ी अलग लगी और वजन कम लगा तो खोलकर देखा। इसमें प्रोडक्ट गायब थे और केवल एक शेंपू की बोतल रखी थी। यह नायका कंपनी के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट थे। डिलीवरी बॉय ने कहा कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

honey-trap-part2
honey-trap-part2

honey-trap-part2
honey-trap-part2

शिकायत के बाद मिल रही बड़े लोगों से धमकियां

युवक ने यह भी कहा कि शिकायत करने के बाद बड़े राजनीतिक संगठन के लोगों से धमकियां मिल रही हैं। इसमें शिकायत वापस लेने के लिए कहा जा रहा है। उधर कंपनी ने मेरे वेतन से नुकसान की भरपाई करते हुए राशि काट ली।

ससुराल, पति पर कर चुकी है केस

'द सूत्र' ने इसके पहले ही खुलासा किया था कि रेशू के कई राज है। उसकी शादी रायपुर के महेंद्र चौधरी से हुई थी और फिर मस्कट गई थी। लेकिन तीन माह बाद ही नकदी और जेवर लेकर लौट आई और फिर ससुराल व पति पर केस कराया। इसमें दहेज मांगने, घरेलू हिंसा और पति द्वारा धर्मांतरण का दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें...

एमपी हनी ट्रेप पार्ट 2 : इस बार श्वेता विजय जैन नहीं, उसकी चेली रेशू उर्फ अभिलाषा के पास हैं बड़े नेताओं के वीडियो

एमपी हनी ट्रैप: कौन है रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी? जिसके जाल में फंसे कई रसूखदार

एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू अपने पति पर लगा चुकी धर्मांतरण के आरोप, परिवार पुलिस में

मध्य प्रदेश हनी ट्रैप पार्ट 2 : पुलिस बोली- ब्लैकमेलिंग के लिए श्वैता, रेशू और अलका की तिकड़ी, नाम और वीडियो पर चुप्पी

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • द सूत्र
  • धर्मांतरण
  • एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2
  • रेशू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज