हनी ट्रैप पार्ट 2 : ब्लैकमेलिंग के लिए श्वैता, रेशू, अलका की तिकड़ी, नाम-वीडियो पर चुप्पी
Sanjay Gupta | May 23, 2026, 22:14 IST
23-2
MP हनी ट्रैप पार्ट 2 में पुलिस ने खुलासा किया कि श्वेता, रेशू और अलका की तिकड़ी ब्लैकमेलिंग में शामिल थी। सात आरोपियों की रिमांड 25-26 मई को खत्म होगी। वीडियो और नेताओं के नाम पर पुलिस ने अभी चुप्पी साधी है।
INDORE. मप्र हनी ट्रैप पार्ट टू को लेकर पुलिस की गहन जांच जारी है। भोपाल से सीधी मॉनिटरिंग हो रही है और इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह खुद पूरे मामले को देख रहे हैं। पुलिस ने यह कहा कि श्वेता, रेशू और अलका तीनों की तिकड़ी थी और ब्लैकमेलिंग हो रही थी। हालांकि वीडियो, कंटेट और नाम को लेकर चुप्पी साधी हुई है।
इंदौर हनी ट्रैप में पुलिस 17 मई से ही लगातार जांच में लगी है। दो आरोपी रेशू और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा की रिमांड 25 मई को खत्म हो रही है। वहीं बाकी पांच आरोपी श्वेता जैन, अलका दीक्षित, जयदीप दीक्षित, लाखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित की रिमांड 26 मई को खत्म होगी। ऐसे में पुलिस के पास मामले में और जानकारी जुटाने के लिए अब दो ही दिन बचे हैं। इसके पहले सभी संवेदनशील जानकारी को जुटाना जरूरी है। यदि पुलिस रिमांड आगे नहीं बढ़ी तो मुश्किल हो जाएगी।
डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को कहा कि इसमें सात गिरफ्तारी हुई थी और सभी से अलग-अलग पूछताछ हो रही है। इसमें देखा जा रहा है कि साजिश में और कौन शामिल है। गहन जांच की जा रही है। जो भी कंटेट हैं, गवाह के सामने जांचे जाएंगे और परखे जाएंगे।
डीसीपी ने कहा कि रेशू ने कई जगह बताया है कि यूपीएससी क्लियर किया है, इसका परीक्षण किया जा रहा है। पूरी साजिश में रेशू, अलका और श्वेता तीनों शामिल है। श्वेता भी पहले सागर में रहती थी. रेशू भी सागर की है। दोनों एक-दूसरे के जानते हैं। वहीं अलका से श्वेता का परिचय जेल में हुआ था। जेल में परिचय के बाद पेशी में भी आती थी तो इनके आपस में संपर्क रहें।
डीसीपी ने कहा कि श्वेता पहले भी हनी ट्रैप की आरोपी रह चुकी है। उसे पता है कि कैसे ब्लैकमेल किया जाता है। इसी का फायदा उठाकर बिल्डर (हितेंद्र चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर) को धमका कर उगाही कर रहे थे। फोटो और वीडियो को लेकर धमकी दी गई, लेकिन अभी इस संबंध में जांच की जा रही है।
वहीं डीसीपी ने वीडियो और नामों को लेकर कहा कि अभी ऐसे साक्ष्य नहीं है। अभी पूछताछ जारी है। सभी की रिमांड जारी है। नेताओं के वीडियो पर भी कहा कि ऐसे साक्ष्य अभी नहीं है।
एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: सागर में रेशू के दो ऑडियो चर्चा में आए, लेन-देन में कई लोगों को लगाया चूना
एमपी हनी ट्रैप: कौन है रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी? जिसके जाल में फंसे कई रसूखदार
एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू के पास सौ से ज्यादा वीडियो, बनना चाहती थी विधायक, पहले IAS बनने दी UPSC
हनी ट्रैप पार्ट टू: रेशू और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा कोर्ट में पेश, पुलिस को मिली रिमांड
इंदौर हनी ट्रैप में पुलिस 17 मई से ही लगातार जांच में लगी है। दो आरोपी रेशू और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा की रिमांड 25 मई को खत्म हो रही है। वहीं बाकी पांच आरोपी श्वेता जैन, अलका दीक्षित, जयदीप दीक्षित, लाखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित की रिमांड 26 मई को खत्म होगी। ऐसे में पुलिस के पास मामले में और जानकारी जुटाने के लिए अब दो ही दिन बचे हैं। इसके पहले सभी संवेदनशील जानकारी को जुटाना जरूरी है। यदि पुलिस रिमांड आगे नहीं बढ़ी तो मुश्किल हो जाएगी।
डीसीपी बोले- जो भी कंटेट हैं वह जांचे जाएंगे
श्वेता, अलका और रेशू की बनी तिकड़ी
श्वेता जानती थी कैसे ब्लैकमेल करते हैं
नेता, अधिकारियों के नाम और वीडियो पर यह बोले
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी हनी ट्रैप: कौन है रेशू उर्फ अभिलाषा चौधरी? जिसके जाल में फंसे कई रसूखदार
एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू के पास सौ से ज्यादा वीडियो, बनना चाहती थी विधायक, पहले IAS बनने दी UPSC
हनी ट्रैप पार्ट टू: रेशू और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा कोर्ट में पेश, पुलिस को मिली रिमांड
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari