MP में नेताओं के बेटों की गुंडागर्दी? अब कांस्टेबल को मारा थप्पड़
Raj Singh | Oct 13, 2024, 16:24 IST
constable slapped
मध्य प्रदेश में नेताओं के बेटों की गुंडागर्दी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अब उज्जैन में एक पूर्व विधायक के बेटे ने हेड कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद से नेताओं के बेटों पर सवाल उठ रहे हैं।
मध्य प्रदेश में नेताओं के बेटों पर लगातार जबरदस्त गुंडागर्दी के आरोप लग रहे हैं। हाल ही में एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भतीजे और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह के बेटे ने धमकी दी थी। अब उज्जैन में पूर्व विधायक के बेटे ने हेड कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद से ही नेताओं के बेटों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
दरअसल, आलोट के पूर्व विधायक जितेन्द्र गहलोत के बेटे विशाल गहलोत ने विसर्जन के दौरान हेड कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया। साथ ही वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। जानकारी के लिए बता दें कि विशाल कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पोते हैं।
बताया जा रहा है पुलिसकर्मी बैरीकेड्स लगाकर लोगों को नदी की तरफ प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोक रहे थे। इस दौरान हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह वीडियो बनाते हुए उन्हें रोकने लगे, इससे नाराज विशाल ने हेडकांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया।
ये भी खबर पढ़िए... दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह ने थाना प्रभारी को धमकाया, एफआईआर दर्ज
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भतीजे और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह ने भी पुलिस से अभद्रता की। आदित्य विक्रम सिंह सिगरेट का कश लगाते हुए पुलिस से उलझते नजर आए। इस दौरान आदित्य सिंह ने टीआई के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ते हुए कहा कि घर फूंक दूंगा तुम्हारा। वहीं इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।
हेड कांस्टेबल को मारा थप्पड़
बताया जा रहा है पुलिसकर्मी बैरीकेड्स लगाकर लोगों को नदी की तरफ प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोक रहे थे। इस दौरान हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह वीडियो बनाते हुए उन्हें रोकने लगे, इससे नाराज विशाल ने हेडकांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया।
ये भी खबर पढ़िए... दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह ने थाना प्रभारी को धमकाया, एफआईआर दर्ज
दिग्विजय सिंह के भतीजे ने दी पुलिस को धमकी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman