दूसरे युवक के साथ बनाई रील तो बीवी को मार डाला, शौहर बोला जानवर खा जाएंगे सोचकर कर दिए टुकडे़

Sandeep Kumar | Updated:
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-02T080727.148.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-02T080727.148.jpg

पत्नी के दूसरे युवक के साथ रील देखकर पति इस कदर भड़का कि उसने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने शव को जलाने की कोशिश की, फिर अधजले शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए....



भोपाल के ईंटखेड़ी में एक महिला की सनसनीखेज हत्या ( Murder ) का खुलासा हुआ है। वह 21 मई से लापता थी। पुलिस ने 12 घंटे सर्चिंग कर 16 अधजले अवशेष बरामद किए हैं। जिसमें गर्दन, पसली और पैर शामिल हैं। महिला के लापता होने के 12वें दिन 1 जून को खुलासा हुआ कि हत्या उसी के पति नदीम उद्दीन की थी। बस बात इतनी सी थी कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था। आरोपी भोपाल में आटो चलाता है।

07591567-a89
07591567-a89


ये खबर भी पढ़िए...MP weather update : बारिश से नौतपा की विदाई, भोपाल- ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश

चरित्र शंका के चलते गई जान


डीएसपी मंजू चौहान ने बताया कि आरोपी ने बताया है कि उसे पत्नी पर चरित्र संदेह था। इसी कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को ऑटो में ले जाकर जलाया। पुलिस को मौके से मिले अवशेषों को डीएनए के लिए भेजा गया है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस के इन दिग्गज चहरों पर क्या कह रहा है Exit Poll

खंती में जला दिया शव


पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले शव को कचरा खंती में जलाने की कोशिश की। पूरी बॉडी नहीं जल सकी तो दफनाने का प्रयास किया। फावड़े से गड्‌ढा खोदना शुरू किया, लेकिन खोद नहीं पाया। ऐसे में शव को चाकू से कई टुकड़ों में बांट दिया। पहले गर्दन काटी। फिर हाथ-पैर और शरीर के दूसरे हिस्से अलग किए। सभी हिस्सों को यह सोचकर अलग-अलग फेंक दिए कि जंगली जानवर और कुत्ते खा जाएंगे। जिससे वह कभी पकड़ में नहीं आएगा और पत्नी हमेशा के लिए गुमशुदा रह जाएगी। वहां से लौटा तो सबसे पहले ऑटो को धोया। चाकू को साफ किया। फिर सो गया।

4f800f3e-231
4f800f3e-231


ये खबर भी पढ़िए...ASI सर्वे का 72वां दिन: भोजशाला में बढ़ी अधिकारियों की संख्या , काम को मिलेगी गति

12 दिन से गायब थी महिला


परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला 12 दिन से गायब थी। हत्या से पहले आरोपी पति ने महिला को गांव में मारपीट करते हुए निर्वस्त्र कर घुमाया भी था। इसके बाद सानिया खान (22) की गुमशुदगी 21 मई को दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि सानिया की दो महीने की बेटी की भी ढाई महीने पहले मौत हो गई थी। तभी से सानिया और नदीम के रिश्ते और बिगड़ गए थे। तंग आकर वह बहन घर आ गई थी। इसके कुछ दिन बाद नदीम ने सानिया को मिलने के बहाने से 21 मई को बुलाया था। सानिया मायके वालों को बिन बताए घर से निकल गई, और लापता हो गई।

ये खबर भी पढ़िए...भाई की गुंडागर्डी पर धीरेंद्र शास्त्री बोले, कानून कठोर कार्रवाई करे

साले ने की फांसी की सजा की मांग


अनस ने आरोप लगाए है कि मैने अपनी आंखों से बहन सानिया के शव को 16 हिस्सों में देखा है। गर्दन धड़ से अलग थी। एक पांव अलग मिला है। सीने की हडि्डयों के 14 टुकड़े कर दिए गए। यह मंजर मैं कभी नहीं भूल सकता। जिस बेदर्दी से मेरी बहन को मारा गया है, इसके लिए नदीक को फांसी से कम कोई सजा नहीं होना चाहिए।

Tags:
  • murder
  • पति नदीम
  • डीएसपी मंजू चौहान
  • चरित्र शंका में ली जान
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

By Raghvendra Singh Rathore

SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम

By Umeshwari Baghel

CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम
स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!

By VINAY VERMA

स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!
ऊपर मवेशियों का चारा, नीचे करोड़ों का पिटारा! MP के खेत से नोटों की तीन बोरियां लेकर लौटी नागपुर पुलिस

By Sandeep Kumar

ऊपर मवेशियों का चारा, नीचे करोड़ों का पिटारा! MP के खेत से नोटों की तीन बोरियां लेकर लौटी नागपुर पुलिस