एमपी में हर तीसरे दिन एक पति की हत्या, देशभर में 322 पतियों की गई जान
Aman Vaishnav | Aug 13, 2026, 08:42 IST
एमपी में पतियों की हत्या के मामले
मध्य प्रदेश में पतियों की हत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 6 महीने में इस प्रकार के 36 केस दर्ज हुए हैं। इन वारदातों में लगभग 60% मामलों की मुख्य वजह अवैध संबंध पाए गए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- छह महीनों में देशभर में पति की हत्या के 322 मामले सामने आए हैं।
- इन मामलों में 60% की वजह अवैध संबंध बताई गई है।
- मध्य प्रदेश में पति की हत्या के 36 मामले सामने आए हैं।
- पुरुष अधिकारों की हेल्पलाइन पर मदद मांगने वाली कॉल्स में तेजी आई है।
- राष्ट्रीय पुरुष आयोग की मांग को लेकर 70 एनजीओ और 10-12 हजार एक्टिविस्ट आंदोलन से जुड़े हैं।
पति की हत्या के मामलों ने बढ़ाई चिंता
इन संगठनों का कहना है कि ऐसे मामले अब सिर्फ सोशल मीडिया पर बनने वाले मीम्स तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पुरुषों के बीच भी डर और चिंता बढ़ा रहे हैं।
इसी वजह से पुरुष अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्थाओं की हेल्पलाइन पर मदद मांगने वाली कॉल्स तेजी से बढ़ी हैं। साथ ही राष्ट्रीय पुरुष आयोग की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन ने भी जोर पकड़ा है।
एमपी में पतियों के लिए काल बनी पत्नियां, 7 महीनों में 15 को उतारा मौत के घाट
छह महीनों में 322 पतियों की हत्या
इन मामलों में 60 फीसदी की वजह अवैध संबंध बताई गई है। पति की हत्या के मामलों में मध्य प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर है।
किस राज्य में कितने मामले सामने आए?
| राज्य | पति की हत्या के मामले |
|---|---|
| उत्तर प्रदेश | 93 |
| मध्य प्रदेश | 36 |
पुरुष आयोग की मांग को लेकर बढ़ रहा आंदोलन
आंदोलन से जुड़े लोगों में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील डॉ. एपी सिंह, दीपिका नारायण भारद्वाज, केडी झा, बरखा त्रेहान, पंकज पंत, अतुल केसरी, जहूर खान, सत्य नारायण गुप्ता, भोपाल के जकी अहमद, अशोक दशोरा और मिलिंद अग्रवाल जैसे नाम शामिल हैं।
प्रेमी के चक्कर में की पतियों की हत्या, अब भोग रहीं कर्मों की सजा
ये संस्थाएं आंदोलन से जुड़ी
- पौरुष संस्था जुड़ी है।
- पुरुष आयोग आंदोलन जुड़ा है।
- न्याय संकल्प जुड़ा है।
- भाई संस्था जुड़ी है।
- फाइट फॉर जस्टिस समेत अन्य संस्थाएं जुड़ी हैं।
हेल्पलाइन पर बढ़े मदद मांगने वाले कॉल
आंदोलन के कोऑर्डिनेटर पंकज पंत के मुताबिक, साल 2025 में इन हेल्पलाइनों पर 58 हजार 289 कॉल आए थे। वहीं 2026 में जून तक ही कॉल की संख्या बढ़कर 87 हजार 969 हो गई है।
मध्य प्रदेश में भी बढ़े कॉल
हर पीड़ित का बनाया जा रहा रिकॉर्ड
संस्था ने हर पीड़ित का नाम, पता, उम्र और मामले से जुड़ी दूसरी जानकारी के साथ विस्तृत फाइल तैयार की है। इसमें हत्या की वजह भी दर्ज की जाती है, जिसमें विवाहेतर संबंध, विवाद और सुपारी किलिंग जैसे कारण शामिल किए गए हैं।
हर केस से जुड़ी खबरों की डिजिटल लिंक भी पीडीएफ फाइल में जोड़ी गई है।
पुरुषों की कानूनी मदद के लिए बनाया SIFONE ऐप
ऐसे मामलों में पुरुषों को अधिकार और कानूनी सहायता देने के लिए SIFONE ऐप बनाया गया है। इसका मकसद पुरुषों को उनके अधिकारों और कानूनी मदद से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराना है।
ये खबरें भी पढ़िए...
मिठाई लेने गया पति, इतने में दुल्हन गहने लेकर फरार, 5 दिन पहले हुई थी शादी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj