I Love Muhammad और I Love Mahakal के बाद अब इंदौर में I Love Pig के पोस्टर

Sanjay Gupta | Oct 07, 2025, 14:37 IST
Share
i-love-pig-posters-controversy-indore-2025
i-love-pig-posters-controversy-indore-2025

इंदौर में “I Love Pig” के पोस्टर लगने से नया विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद तब सामने आया जब देशभर में “I Love Muhammad” और “I Love Mahakal” के पोस्टर पहले से चर्चा में थे।

पूरे देश में चल रहे I Love Muhammad और I Love Mahakal के पोस्टर के बाद अब इंदौर में नया बवाल हो गया है। इंदौर कलेक्ट्रेट चौराहे पर कुछ लोगों ने I Love Pig के पोस्टर लगा दिए। इसमें साथ में सेव एनिमल का नारा दिया गया है।

पोस्टर किसने लगाए अज्ञात

आई लव पिग, सेव एनिमल के साथ एक और शब्द लिखा हुआ है MUMMU, लेकिन इसका क्या अर्थ है यह पता नहीं चला है। लेकिन कलेक्ट्रेट के पास ही चौराहे पर लगे यह पोस्टर हैरत का विषय बन गए हैं। इसमें साथ में पिग की फोटो भी लगी हुई है।

इंदौर चंदन नगर में हो चुका विवाद

देश में कानपुर से उठा I Love Muhammad पोस्टर का विवाद इंदौर तक भी पहुंच चुका था। चंदन नगर एरिया में यह पोस्टर लगाने पर भारी विवाद हो चुका है। खासकर नवरात्रि पर्व के दौरान यह पोस्टर लगने से और विवाद बढ़ गया था।

I Love Muhammad से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

I Love Muhammad vs I Love Mahakal को लेकर देश में क्यों मच रहा है बवाल, यहां से हुआ शुरू

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह यह बोल चुके

वहीं कुछ दिन पहले इंदौर आए पूर्व सीएम व कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि I Love Muhammad में कुछ भी गलत नहीं है। मैं हिंदू हूं, I Love Ram कह सकता हूं, I Love Krishna कह सकता हूं। इसी तरह अन्य धर्म वाले भी कह सकते हैं, इसमें कुछ गलत नहीं है।

कानपुर से उठा था पूरा विवाद

5 सितंबर 2025 को कानपुर में I Love Muhammad का बोर्ड सामने आया था। पूरा विवाद यहीं से उठा। उसके बाद I Love Muhammad बनाम I Love Mahakal फैल गया। कानपुर से लेकर उज्जैन, इंदौर और गांधीनगर तक में पोस्टरबाजी (I Love Muhammad vs I Love Mahakal controversy) का दौर शुरू हो गया।

खासकर नवरात्रि के दौरान I Love Muhammad पोस्टर विवाद के बाद अब गरबा पंडालों में I Love Mahadev कैंपेन चल पड़ा था। मुंबई के गरबा पंडालों में युवतियां और महिलाएं I Love Mahadev के पोस्टर लेकर पहुंचने लगी थीं।

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • नवरात्रि
  • इंदौर कलेक्ट्रेट
  • इंदौर चंदन नगर
  • I Love Muhammad vs I Love Mahakal controversy
  • i love mahadev
  • i love muhammad
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज