IAS आकाश त्रिपाठी बने डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के सीईओ
Madhav Singh | Oct 16, 2024, 14:59 IST
ceo of dic india
मध्य प्रदेश कैडर के 1998 बैच के आईएएस आकाश त्रिपाठी को डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन का सीईओ बनाया गया है। उनका कार्यकाल छह महीने का होगा या स्थाई नियुक्ति होने तक जारी रहेगा यह कह पाना अभी मुश्किल है।
मध्य प्रदेश कैडर के 1998 बैच के आईएएस आकाश त्रिपाठी को डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC) के प्रबंध निदेशक/मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी/सीईओ) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के अध्यक्ष/मुख्य कार्यकारी अधिकारी (पीएंडसीईओ) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईएएस अधिकारी निकुंज श्रीवास्तव जाएंगे अमेरिका, विश्व बैंक के बने वरिष्ठ सलाहकार
इस संबंध में केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन के लिए उनका कार्यकाल छह महीने का होगा या फिर स्थायी नियुक्ति होने तक जारी रहेगा। वहीं, नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन में उनका कार्यकाल 18 अगस्त 2024 तक था।
इधर
खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) के महानिदेशक, 2021 बैच के आईएएस आशीष भार्गव को उनके मूल कैडर में समय से पहले वापस भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा 15 अक्टूबर 2024 को जारी आदेश के अनुसार भार्गव की यह वापसी "कूलिंग ऑफ" अवधि के शर्तों के अधीन होगी। भार्गव 17 अक्टूबर 2023 से इस पद पर थे और सिर्फ 11 महीने बाद ही अपने मूल कैडर यानी मध्य प्रदेश वापसी कर रहे हैं।
बता दें कि आईएएस भार्गव का प्रतिनियुक्ति कार्यकाल 9 नवंबर 2026 को समाप्त होगा, उन्हें 9 नवंबर 2029 के बाद किसी अन्य प्रतिनियुक्ति के लिए योग्य माना जाएगा। इसका मतलब यह है कि उन्हें अपने कार्यकाल के बाद तीन साल की "कूलिंग ऑफ" अवधि का पालन करना होगा।
thesootr links
आईएएस अधिकारी निकुंज श्रीवास्तव जाएंगे अमेरिका, विश्व बैंक के बने वरिष्ठ सलाहकार
प्रस्ताव को मिली मंजूरी
इधर IAS आशीष भार्गव की 11 महीने में ही केंद्र से वापसी
बता दें कि आईएएस भार्गव का प्रतिनियुक्ति कार्यकाल 9 नवंबर 2026 को समाप्त होगा, उन्हें 9 नवंबर 2029 के बाद किसी अन्य प्रतिनियुक्ति के लिए योग्य माना जाएगा। इसका मतलब यह है कि उन्हें अपने कार्यकाल के बाद तीन साल की "कूलिंग ऑफ" अवधि का पालन करना होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari