महिला IAS वंदना वैद्य के फार्महाउस जुआकांड में अब चार और पुलिसकर्मी निपटे, कूबड़ा ने खोले राज
Sanjay Gupta | Mar 26, 2026, 12:10 IST
IAS Farmhouse Jua kand
इंदौर के मानपुर में महिला आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर हुए जुआकांड में अब चार और पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। वहीं मुख्य आरोपी कूबड़ा को जेल भेज दिया गया है।
Indore. महिला आईएएस व पूर्व कलेक्टर वंदना वैद्य व उनके पति अंबरीश वैद्य के आवंलीपुरा (मानपुर) के फार्महाउस के जुआकांड ने खाकी पर दाग लगा दिए हैं। इस कांड में पहले ही टीआई सहित तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी थी।
अब चार और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। फरार मुख्य आरोपी जगदीश हड्डा राठौर उर्फ कूबड़ा के गिरफ्तार होने और उससे पूछताछ में कई खुलासे के बाद यह कार्रवाई की गई है।
इस जुआकांड में पहले टीआई मानपुर थाना लोकेंद्र सिंह हिहोरे, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेश्मा गिरवाल पर कार्रवाई की गई थी।
अब कूबड़ा से पूछताछ के बाद एसपी ग्रामीण ने एसआई त्रिलोक बौरासी, एएसआई सुरेश भदौरिया, एएसआई नीलेश यादव और आरक्षक सुशांत को भी निलंबित करने का आदेश दे दिया है।
वहीं जुआकांड में मौके से फरार हुए कूबड़ा ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस में कई राज खोले हैं। इसमें उसने माना है कि उसका मुख्य काम जुआ खिलाना है।
इसके लिए वह सही जगह तलाशता रहता है। इस काम में रामपुरिया गांव का महेंद्र पटेल मदद करता है। पटेल ने IAS वंदना वैद्यके फार्महाउस के केयर टेकर रणजीत जाट से बात की थी। वहां पहले भी वह जुआ करा चुका है।
इसके साथ ही इसी क्षेत्र के कई और जगहों पर वह जुआ खिलवा चुका है। सूत्रों के अनुसार उसने पुलिसकर्मियों के साथ संबंध होने की बात भी बताई है। माना जा रहा है कि इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है।
इस कांड (Indore News) में मौके से ही 18 जुआरी पकड़े गए थे और 13.67 लाख जब्त किए गए थे। इसके बाद केयर टेकर रणजीत जाट व अन्य फरार तीन आरोपी भी पकड़े गए। अब पप्पू धोभी, कूबड़ा की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। इस पूरी घटना में अभी तक 23 आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। साथ ही सात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
महिला IAS के फार्महाउस जुआकांड में SI, ASI की भूमिका संदिग्ध, हटाए गए TI के साथ क्राइम ब्रांच में थे
आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुआकांड हुआ, उनकी इतनी है संपत्ति, फार्महाउस से ये आय
महिला IAS का फार्महाउस जुआरियों को देने वाले केयर टेकर, चौकीदार गिरफ्तार, कूबड़ा फरार
महिला आईएएस के फार्महाउस जुआकांड के आरोपी जगदीश हड्डा कूबड़ा की है गैंग, पूर्व मंत्री, MLA का वरदहस्त
अब चार और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। फरार मुख्य आरोपी जगदीश हड्डा राठौर उर्फ कूबड़ा के गिरफ्तार होने और उससे पूछताछ में कई खुलासे के बाद यह कार्रवाई की गई है।
अब तक थाने के सात पुलिसकर्मी निपटे
अब कूबड़ा से पूछताछ के बाद एसपी ग्रामीण ने एसआई त्रिलोक बौरासी, एएसआई सुरेश भदौरिया, एएसआई नीलेश यादव और आरक्षक सुशांत को भी निलंबित करने का आदेश दे दिया है।
कूबड़ा ने बताया पहले भी हो चुका फार्महाउस में जुआ
इसके लिए वह सही जगह तलाशता रहता है। इस काम में रामपुरिया गांव का महेंद्र पटेल मदद करता है। पटेल ने IAS वंदना वैद्यके फार्महाउस के केयर टेकर रणजीत जाट से बात की थी। वहां पहले भी वह जुआ करा चुका है।
इसके साथ ही इसी क्षेत्र के कई और जगहों पर वह जुआ खिलवा चुका है। सूत्रों के अनुसार उसने पुलिसकर्मियों के साथ संबंध होने की बात भी बताई है। माना जा रहा है कि इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है।
अभी तक 23 को जेल भेजा जा चुका
ये खबरें भी पढ़ें...
महिला IAS के फार्महाउस जुआकांड में SI, ASI की भूमिका संदिग्ध, हटाए गए TI के साथ क्राइम ब्रांच में थे
आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुआकांड हुआ, उनकी इतनी है संपत्ति, फार्महाउस से ये आय
महिला IAS का फार्महाउस जुआरियों को देने वाले केयर टेकर, चौकीदार गिरफ्तार, कूबड़ा फरार
महिला आईएएस के फार्महाउस जुआकांड के आरोपी जगदीश हड्डा कूबड़ा की है गैंग, पूर्व मंत्री, MLA का वरदहस्त
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman