आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुआकांड हुआ, उनकी इतनी है संपत्ति, फार्महाउस से ये आय
Sanjay Gupta | Mar 15, 2026, 12:58 IST
ias vandana vaidya farmhouse gambling case property details
इंदौर के मानपुर में महिला आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुआ पकड़ाया था। हाल ही में सभी आईएएस की संपत्ति घोषित हुई है। द सूत्र ने इनकी संपत्ति का ब्यौरा खंगाला, अधिकारी करोड़पति हैं।
इंदौर के महू तहसील के मानपुर में आंवलीपुरा गांव के फार्महाउस में जुआ कांड हुआ। यह फार्महाउस साल 2009 बैच की प्रमोटी आईएएस व पूर्व कलेक्टर वंदना वैद्य और सहकारिता में क्लास वन अधिकारी रहे उनके पति अंबरीश वैद्य का है।
हालांकि पुलिस जांच में सामने आया है कि यह फार्महाउस उनकी बिना जानकारी के ही केयर टेकर रणजीत ने जुआ खेलने के लिए दे दिया था। हाल ही में सभी आईएएस ने अपनी संपत्तियों का ब्यौरा सरकार को दिया है। इसमें भी यह संपत्ति बताई गई है।
इस तरह वैद्य दंपत्ती और उनके बेटे-बेटी के नाम पर कुल अचल संपत्तियों की कीमत दो करोड़ 20 लाख रुपए बताई गई है। वहीं, जिस फार्महाउस पर हाल ही में जुआ पकड़ा गया था। यहां की जमीन से उनकी सालाना आय तीन लाख रुपए है। इस फार्महाउस की जमीन करीब पौने तीन हेक्टेयर है।
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर न्यूज, आईएएस वंदना वैद्य फार्महाउस जुआ कांड: TI, SI सस्पेंड, सरगना कूबड़ा से सांठगांठ की आशंका
मध्यप्रदेश: इंदौर में आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस में चल रहा था जुआ, पुलिस ने छापा मार 18 जुआरी पकड़े
एमपी में 20 IAS अफसरों के तबादले : विशेष गढ़पाले ऊर्जा विभाग में उपसचिव, वंदना वैद्य बनीं वित्त निगम की एमडी
MP News: आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुआकांड हुआ, उनकी इतनी है संपत्ति, फार्महाउस से ये आय
हालांकि पुलिस जांच में सामने आया है कि यह फार्महाउस उनकी बिना जानकारी के ही केयर टेकर रणजीत ने जुआ खेलने के लिए दे दिया था। हाल ही में सभी आईएएस ने अपनी संपत्तियों का ब्यौरा सरकार को दिया है। इसमें भी यह संपत्ति बताई गई है।
वंदना वैद्य के पास यह है संपत्ति
- जोतपुर जिला, जबलपुर में खेती की जमीन है, जिसकी कीमत 18 लाख रुपए है और यह अंबरीश वैद्य के नाम पर है।
- आवंलीपुरा गांव, मानपुर, इंदौर में एक बड़ी खेती की जमीन है, जिसकी कीमत 28 लाख रुपए है। साथ ही, यहां एक घर और स्टोरेज हॉल भी है, जिनकी कीमत 75 लाख रुपए है। इस संपत्ति से हर साल 3 लाख रुपए की आय होती है। (इसी फार्महाउस पर जुआ पकड़ाया है)
- गांधी पार्क कॉलोनी, इंदौर में पुराना घर है, जिसकी कीमत 35 लाख रुपए है। यह घर आईएएस वंदना वैद्य को उनकी मां ने उपहार में दिया था।
- ग्राम हुक्माखेड़ी में खेती की जमीन है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपए है। यह भी अंबरीश और वंदना के संयुक्त नाम पर है और वसीयत से मिली है।
- अमिया प्लाजा, ओल्ड पलासिया, इंदौर में एक पुराना फ्लैट है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपए है और यह वंदना की बेटी के नाम पर है। यह संपत्ति भी वसीयत से मिली है।
- मानपुर, इंदौर में 1200 वर्गफीट का प्लॉट है, जिसकी कीमत 19 लाख रुपए है। यह प्लॉट उनके बेटे के नाम पर है और बेटे ने इसे अपनी खुद की आय से खरीदा है।
कुल दो करोड़ 20 लाख की संपत्ति
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर न्यूज, आईएएस वंदना वैद्य फार्महाउस जुआ कांड: TI, SI सस्पेंड, सरगना कूबड़ा से सांठगांठ की आशंका
मध्यप्रदेश: इंदौर में आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस में चल रहा था जुआ, पुलिस ने छापा मार 18 जुआरी पकड़े
एमपी में 20 IAS अफसरों के तबादले : विशेष गढ़पाले ऊर्जा विभाग में उपसचिव, वंदना वैद्य बनीं वित्त निगम की एमडी
MP News: आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर जुआकांड हुआ, उनकी इतनी है संपत्ति, फार्महाउस से ये आय
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari