आईएएस विशेष गढ़पाले को मिला अतरिक्त प्रभार, केंद्र में डेपुटेशन पर गए अविनाश लवानिया

Sandeep Kumar | Nov 28, 2025, 24:04 IST
Share
ias-vishesh-gadphale
ias-vishesh-gadphale

एमपी कैडर के IAS अधिकारी विशेष गढ़पाले को मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, जबलपुर का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है। यह प्रभार आगामी आदेश तक रहेगा। अविनाश लवानिया के कार्यमुक्त होने के बाद विशेष गढ़पाले को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी अविनाश लवानिया अब प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगे। उनके स्थान पर 2008 बैच के आईएएस विशेष गढ़पाले को मध्य प्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, जबलपुर का प्रभार सौंपा गया है। यह प्रभार अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक रहेगा। इससे पहले अविनाश लवानिया को केंद्रीय कृषि विभाग में डायरेक्टर बनाया गया है। अविनाश लवानिया 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

लवानिया के कार्यमुक्त पर होने पर मिली जिम्मेदारी

अविनाश लवानिया के कार्यमुक्त होने पर विशेष गढ़पाले को प्रभार सौंपा गया। वे मध्यप्रदेश शासन, ऊर्जा विभाग के सचिव भी हैं। उन्हें अस्थायी रूप से प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व IAS निरंजन दास ने कमाए 16 करोड़, सरकार को हुआ 530 करोड़ का नुकसान

d28a74b2-d30
d28a74b2-d30

होशंगाबाद-भोपाल के कलेक्टर भी रह चुके हैं लवानिया

आईएएस अविनाश लवानिया, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पसंदीदा अफसर हैं। वे शिवराज के मुख्यमंत्री रहते होशंगाबाद और भोपाल के कलेक्टर रहे। भोपाल कलेक्टर बनने से पहले उन्हें नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया। इसके बाद, वे मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव थे। इस दौरान उन्हें मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त जिम्मा मिला। जनवरी 2025 में उन्हें पावर मैनेजमेंट कंपनी, जबलपुर का प्रबंध निदेशक बनाया गया। अब वे केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण विभाग में डायरेक्टर बने हैं।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...

ये भी पढ़ें...आईएएस संतोष वर्मा पर सरकार करेगी कार्यवाही, पुराने मामले भी खुलेंगे

ये भी पढ़ें...आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान पर ग्वालियर में बवाल, गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठा सवर्ण समाज

ये भी पढ़ें...संतोष वर्मा के बयान पर डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने पोस्ट की, पर कहीं नाम नहीं लिखा

कौन हैं आईएएस लवानिया

अविनाश लवानिया 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद हैं। इस कारण कमलनाथ सरकार में 15 महीने हाशिए पर रहे। शिवराज सिंह चौहान के चौथी बार सीएम बनने पर लवानिया को भोपाल कलेक्टर बनाया गया।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश शासन
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • आईएएस विशेष गढ़पाले
  • आईएएस अविनाश लवानिया
  • मध्य प्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा