आईडीए चेयरमैन के लिए नजरें सीएम पर, पूर्व सीएम, मंत्री और संगठन से अलग-अलग नाम

Sanjay Gupta | Apr 05, 2026, 13:34 IST
Share
ida-chairman-race-indore
ida-chairman-race-indore

इंदौर विकास प्राधिकरण IDA के चेयरमैन पद के लिए दावेदारों की दौड़ अंतिम चरण में है। पूर्व सीएम, मंत्री और संगठन के अलग-अलग नाम सामने आए हैं। अब नजरें सीएम डॉ. मोहन यादव पर हैं।

    इंदौर विकास प्राधिकरण आईडीए के चेयरमैन को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलता है। यह सबसे ज्यादा पैसे वाला प्राधिकरण है। इसके लिए लॉबिंग भी लंबे समय से चल रही है। अब दावेदारों की दौड़ अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

    वहीं सभी की नजरें सीएम डॉ. मोहन यादव की ओर हैं कि वह किस पर हाथ रखते हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और संगठन से भी अलग नाम सामने आए हैं।

    51119149-e93
    51119149-e93

    पूर्व सीएम और विधायकों की पसंद गुप्ता

    सूत्रों के अनुसार इंदौर के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता अपनी छवि और सभी से संबंधों के चलते पहली पसंद बनकर उभरे हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका नाम आगे बढ़ाया है और इसके लिए इंदौर के विधायकों को साथ लिया है।

    इसमें विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल जैसे विधायक शामिल हैं। चौहान ने शनिवार को सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात भी की थी। बताया जाता है कि दोनों दिल्ली भी साथ में गए थे।

    330a8e1f-6e8
    330a8e1f-6e8

    मुकेश राजावत का नाम भी उभरा

    उधर नगराध्यक्ष पद से चूके मुकेश राजावत का भी दावा आईडीए चेयरमैन के लिए चला है। बताया जाता है कि यह नाम संगठन स्तर से आगे बढ़ाया गया है। संगठन में उनके लंबे समय से कार्य को देखते हुए यह नाम उभरा है।

    1240822a-102
    1240822a-102

    इधर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अहम भूमिका

    आईडीए नगरीय प्रशासन विभाग के तहत आता है, ऐसे में विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की राय खासी अहम होगी। उनके करीबी में हरिनारायण यादव हैं, जो पहले आईडीए बोर्ड में रह चुके हैं, लेकिन चेयरमैन पद तक नहीं पहुंच पाए थे।

    वहीं सूत्रों के अनुसार मंत्री गुट से एक नाम कमलेश शर्मा का भी उभरा है, जो पूर्व में इंदौर के बीजेपी नगर मंत्री रह चुके हैं। यह संघ के एक पदाधिकारी के भी करीब माने जाते हैं। ऐसे में यह नाम भी चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री गुट से जुड़े ब्राह्मण लॉबी के जनप्रतिनिधि इस नाम को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।

    हालांकि यह भी चर्चा है कि महापौर और नगराध्यक्ष पहले से ब्राह्मण वर्ग से हैं, तो क्या तीसरा अहम पद भी इसी वर्ग को मिलने पर जातिगत विवाद हो सकता है।

    या फिर चौंकाने वाला नाम

    इन सभी दावेदारों के बीच या किसी अन्य चौंकाने वाले नाम की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इन सभी में सीएम डॉ. मोहन यादव की राय सबसे अहम होगी। बीजेपी अक्सर ऐसे फैसले लेती है, जिससे लोग चौंक जाते हैं।

    ऐसे में इस पद पर किसी नए चेहरे की एंट्री भी संभव है। जैसे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संभागीय संगठन मंत्री जयपाल चावड़ा को यह जिम्मेदारी दी थी। आईडीए बोर्ड के लिए कोई भी नेता ताकत लगाने से नहीं चूकेगा। इससे इंदौर में सत्ता का संतुलन किस ओर है, इसका भी संकेत मिलेगा।

    ये खबरें भी पढ़ें...

    दूसरे राज्य का आरक्षण सर्टिफिकेट : ग्वालियर और इंदौर हाईकोर्ट के अलग-अलग फैसले

    40 दिन से लापता नाबालिग पर इंदौर हाईकोर्ट सख्त, पुलिस को लगाई फटकार, कहा-पेश करो

    पति से नहीं तय होगा महिला का ओबीसी क्रीमीलेयर स्टेटस, ग्वालियर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

    ओबीसी आरक्षण पर राहत की खबर! सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद क्या आसान होगी राह?



    Tags:
    • पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान
    • सीएम डॉ. मोहन यादव
    • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
    • इंदौर
    • बीजेपी
    • मधु वर्मा
    • विधायक मालिनी गौड़
    • आईडीए
    • इंदौर विकास प्राधिकरण
    • नगरीय प्रशासन विभाग
    • पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता
    • महेंद्र हार्डिया
    • कमलेश शर्मा
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

    By Atul Dwivedi

    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा