गणेश परिक्रमा की राजनीति नहीं करती, पार्टी कहे तो झांसी से लड़ूंगी चुनाव: उमा भारती

Ravi Awasthi | Oct 22, 2025, 19:01 IST
Share
uma bharti jhansi electoin
Photograph: (The Sootr)

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि पार्टी कहे तो वह 2029 में झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी । मध्य प्रदेश में उन्होंने गो-संवर्धन अभियान को अपनी प्राथमिकता बताया ।

BHOPAL.

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी कहेगी, तो वह साल 2029 का लोकसभा चुनाव झांसी से लड़ना पसंद करेंगी और इंकार नहीं करेंगी। झांसी के चयन पर उन्होंने कहा कि यह उनकी जन्मभूमि के नजदीक है।

उमा भारती ने बुधवार को प्रेस से चर्चा की। उन्होंने कहा - “राजनीति में ,मैं हाशिए पर नहीं हूं। सहज और सरल रहते हुए भी इस क्षेत्र में स्थायित्व पाया जा सकता है। चापलूसों की राजनीति ‘गणेश परिक्रमा’ तक सीमित रहती है।”

यह भी पढ़ें.. सिंधिया फैक्टर खत्म, अब नियमों के दायरे में बनेगी एमपी बीजेपी की नई टीम

पॉलिटिक्स में मेरी कोई और रुचि नहीं

उन्होंने कहा कि गाय और गंगा - इन दोनों विषयों पर वह राजनीति से इतर, दिल से कार्य कर रही हैं। इसके अलावा पॉलिटिक्स में उनकी कोई और रुचि नहीं है। उमा भारती ने बताया कि गोपाष्टमी यानी 29 अक्टूबर से वह जन सहयोग से ‘गो-संवर्धन अभियान’ की शुरुआत करेंगी, जो डेढ़ साल तक चलेगा। इसके लिए ग्रामीणों और पंचायतों से सहयोग लिया जाएगा तथा किसानों को अभियान से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें.. राजा बरारी इस्टेट: जंगल की जमीन पर अफसरों का खेल, सुप्रीम आदेश के बाद भी निजी संस्था को संरक्षण

लाड़ली बहनों को मिलें दो-दो गायें

उमा भारती ने कहा - “मैं चाहती हूं कि लाड़ली बहनों को दो-दो गाय दी जाएं। वे गौपालन का कार्य बेहतर तरीके से कर सकती हैं।”

इस बारे में उन्होंने प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल से भी चर्चा की। उमा भारती ने कहा कि गाय तभी बचेगी जब किसान चाहेगा। गो और गंगा आत्मनिर्भर भारत की धुरी हैं।

उन्होंने बताया कि खाड़ी देशों में भी अब गौशाला कोष बनाए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 नवंबर को गंगा सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी प्रदेशों के प्रमुख लोग प्रयागराज पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें.. एमपी बीजेपी: नेताओं की आपत्तियों से अटकी कार्यकारिणी, दिल्ली ने लौटाई सूची

यह भी पढ़ें.. खनिज माफिया व अफसरों की जुगलबंदी,अवैध खनन को मिला वन विभाग का कवच

राजनेता धर्मशास्त्र मर्मज्ञ न बनें

भगवान कृष्ण के ‘गोपाल व माखन चोर’ स्वरूप को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हालिया बयान पर उमा भारती ने कहा - “यह विषय संतों पर छोड़ देना चाहिए। राजनेता को शास्त्र मर्मज्ञ नहीं बनना चाहिए।” उन्होंने कहा कि डॉ. यादव सहज और सरल राजनेता हैं, संभवतः उनके मुंह से यह शब्द अनजाने में निकल गए होंगे।

Tags:
  • किसान
  • पॉलिटिक्स
  • मंत्री
  • झांसी
  • भगवान कृष्ण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा