इंदौर लोहा व्यापारियों की संस्था इल्वा कॉलेज में झालानी को प्रिंसिपल बनाने पर विवाद
Sanjay Gupta | Published:
ilva college principal appointment controversy
माहेश्वरी कॉलेज से इस्तीफा देने वाले डॉ. राजीव झालानी को इल्वा कॉलेज का प्रिंसिपल बनाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। ट्रस्ट में नियुक्ति प्रक्रिया, इंटरव्यू मेरिट और पूर्व विवादों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जबकि पदाधिकारी किसी भी विवाद से इनकार कर रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- माहेश्वरी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. राजीव झालानी को इल्वा कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया जा रहा है।
- नियुक्ति को लेकर इल्वा ट्रस्ट और व्यापारियों के बीच सवाल उठ रहे हैं।
- आरोप है कि ट्रस्ट बोर्ड को पूरी जानकारी दिए बिना नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
- इंटरव्यू में दो महिला उम्मीदवारों को अधिक योग्य माना गया था, जबकि झालानी तीसरे स्थान पर थे।
- पदाधिकारियों का कहना है कि नियुक्ति पूरी सहमति और योग्यता के आधार पर की जा रही है।
वहीं अब झालानी इंदौर के लोहा व्यापारियों की संस्था इल्वा के कॉलेज में प्रिंसिपल बन रहे हैं। वहीं, इसके पहले वहां भी विवाद खड़ा हो गया।
माहेशवरी कॉलेज में यह हुआ था विवाद
मामला वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उठा था। आखिर में झालानी ने इस्तीफा दे दिया। अब उन्हें इंदौर लोहा व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था इल्वा ट्रस्ट के तहत संचालित इल्वा कॉलेज में प्रिंसिपल बनाया जा रहा है। इसे लेकर विवाद हो गया है।
क्यों हो रहा है विवाद
इसे लेकर पहले कॉलेज के चेयरमैन कमल लालवानी ने मोर्चा खोला और आपत्ति ली। कारण था कि वर्तमान प्रिंसिपल रूपेश शुक्ला उनके करीबी हैं। वहीं झालानी, खंडेलवाल के काफी नजदीकी बताए जाते हैं।
खंडेलवाल ने अपने स्तर पर ही नियुक्ति करा दी। जब संस्था में विवाद उठा तो गुपचुप बैठक की गई और लालवानी को मनाया गया। इसकी खबर लगते ही व्यापारियों के एसोसिएशन में विरोधियों ने मैसेज चलाने और सवाल पूछने शुरू कर दिए।
उन्होंने पूछा कि आखिर माहेश्वरी कॉलेज में जिन पर दाग लगे, उन्हें संस्था में क्यों लाया जा रहा है। हालांकि इस पूरे मामले पर एसोसिएशन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया।
इंटरव्यू में दो महिला उम्मीदवार आगे थीं
इस कमेटी ने पहली दो प्राथमिकताओं पर दोनों महिला उम्मीदवारों को अधिक योग्य माना। वहीं झालानी को तीसरे नंबर पर रखा।
वहीं, इसके बाद भी ट्रस्ट ने यह कहते हुए झालानी को चुना कि वह अधिक योग्य हैं। साथ ही, महिला प्रिंसिपल इल्वा कॉलेज को संभाल नहीं प्रिंसिपल पाएंगी। जबकि पहले इल्वा में दो बार महिला प्रिंसिपल रह चुकी हैं।
क्या बोल रहे पदाधिकारी
वहीं लालवानी ने भी खंडेलवाल की बात पर हां मिलाते हुए कहा कि हम सभी एक हैं और नियुक्ति को लेकर कोई विवाद नहीं है। हम सभी कॉलेज को बेहतर बनाने के लिए योग्य व्यक्ति को ला रहे हैं।
नकली मंगलसूत्र मामले में मंत्री का खुलासा: महंगाई के कारण दी आर्टिफिशियल चेन
सोनम रघुवंशी बोली- नहीं भागी नेपाल, सब मेरे बारे में झूठ बोल रहे, अभी नहीं आऊंगी इंदौर
स्कूलों में नहीं चलेगी नेतागिरी, अभिभावकों के हाथों में प्रबंधन समिति की कमान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार ड्रेन में गिरी, 4 साल के बच्चे समेत 2 की मौत
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj