जहां वंदे मातरम अनिवार्य, वहां से मुसलमान बच्चों को बाहर निकालें: इमाम

Sandeep Kumar | Feb 14, 2026, 17:28 IST
Share
vande mataram
vande mataram

मध्य प्रदेश के इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी ने वंदे मातरम् को इस्लाम विरोधी बताया। उन्होंने मुसलमानों से बच्चों को स्कूलों से निकालने की अपील की। इस बयान पर राजनीति गर्माई हुई है।

News in Short

  • उज्जैन में मुफ्ती नासिर अली ने वंदे मातरम को इस्लाम विरोधी बताया।
  • नासिर ने कहा यह आदेश धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है।
  • कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भी विरोध जताया और धार्मिक स्वतंत्रता का हवाला दिया।
  • केंद्र ने सरकारी आयोजनों और स्कूलों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को अनिवार्य किया है।
  • मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने वंदे मातरम के कुछ छंदों पर आपत्ति जताई।

News in Detail

वंदे मातरम को लेकर समर्थन और विरोध बढ़ रहा है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन का है। यहां इमाम मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी ने इसे इस्लाम विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यह आदेश धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है। वंदे मातरम में हिंदुस्तान की भूमि की पूजा की जाती है। मुसलमानों के लिए यह सही नहीं है। पूजा में किसी को शरीक करना इस्लाम के खिलाफ है।

वंदे मातरम् पर विधायक आरिफ मसूद के बयान से मचा घमासान, सीएम बोले- गाना करेंगे जरूरी

सरकार फैसला वापस ले

मुफ्ती सैय्यद नासिर अली नदवी ने कहा, जो स्कूलों में वंदे मातरम् अनिवार्य किया जा रहा है, वहां से मुसलमानों को अपने बच्चों को निकाल लेना चाहिए। हम नहीं स्वीकार सकते कि कोई मुसलमान इस्लाम के तहत रहते हुए किसी और खुदा की इबादत करे। यह फैसला कानून के खिलाफ है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि वह अपना फैसला वापस ले।"

राष्ट्रगान से पहले बजेगा वंदे मातरम्, सबका खड़ा होना अनिवार्य, केंद्र ने जारी की गाइडलाइन

विधायक आरिफ मसूद भी दे चुके हैं ये बयान

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भी केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया। 12 फरवरी को मसूद ने कहा, भारत एक प्रजातांत्रिक देश है। हमें संविधान के आर्टिकल 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार मिला है।

मसूद ने कहा वंदे मातरम् के सम्मान को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। विवाद कुछ लाइनों को लेकर है, जो मजहबी आजादी पर असर डालती हैं। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा, वह वंदे मातरम् की कुछ लाइनों पर एतराज जता चुके हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस नए कानून की जांच कर रहा है। बोर्ड की राय आने तक कोई फैसला नहीं होगा।

वंदे मातरम् गायन विवाद: इनकार करने वालों की सूची में एमपी कांग्रेस विधायक का नाम भी शामिल

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस-भाजपा में सियासी बवाल, गहलोत ने बताया कांग्रेस की परंपरा, भाजपा बोली-सभी का गीत

केंद्र ने अनिवार्य किया है वंदे मातरम

केंद्र सरकार ने 28 जनवरी को नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनके अनुसार, अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और अन्य औपचारिक आयोजनों में 'वंदे मातरम' बजाना अनिवार्य होगा। इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना जरूरी होगा।

अब तक वंदे मातरम का केवल पहला हिस्सा गाया जाता था, लेकिन सरकार ने अब पूरे 6 छंदों को अनिवार्य किया है। मुस्लिम समुदाय के कुछ नेताओं का कहना है कि बाद के छंदों में मातृभूमि की वंदना उनके मजहबी सिद्धांतों (एकेश्वरवाद) के खिलाफ है।

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • मुसलमान
  • आरिफ मसूद
  • वंदे मातरम
  • राष्ट्रगीत वंदे मातरम्
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा