भारतीय रेलवे की नई सौगात, सभी ट्रेनों में लगेंगे चार जनरल कोच
Sandeep Kumar | Published:
indian-railways
भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि दिसंबर 2024 तक सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में चार जनरल कोच लगाए जाएंगे। यह कदम निम्न आय वर्ग के यात्रियों के लिए उठाया गया है, जिससे यात्रा सुविधाजनक और किफायती होगी।
भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने रेलयात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ सतीश कुमार ने घोषणा की है कि इस साल दिसंबर तक सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में कम से कम चार जनरल कोच जोड़े जाएंगे। यह निर्णय जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ ने देश में चल रही सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में कम से कम चार जनरल कोच लगाने का ऐलान किया है।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ सतीश कुमार समस्तीपुर रेल मंडल के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। उन्होंने सुरक्षित रेल यात्रा पर विशेष ध्यान देते हुए दरभंगा से मुजफ्फरपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ये फैसला लिया है कि सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में कम से कम चार जनरल कोच लगाएं जाएंगे। इसके लिए दो हजार जनरल कोच बनाए जा रहे हैं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि दिसंबर तक देश की सभी एक्सप्रेस ट्रेनों (Express trains ) में चार जनरल कोच लग जाएंगे। इससे यह होगा कि आठ स्लीपर कोच (Eight sleeper coaches) और चार जनरल कोच होंगे तो इसका सीधा लाभ हमारे सभी वर्ग के रेलयात्रियों को मिलेगा।
एमपी से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
रेलवे ने इसके लिए कुल 2000 जनरल कोच तैयार करने की योजना बनाई है, जिनमें से 900 कोच पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं। यह जानकारी सतीश कुमार ने समस्तीपुर रेल मंडल के दौरे के दौरान दी। उन्होंने दरभंगा और मुजफ्फरपुर स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया कि रेलवे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान किया जा सके।
दक्षिण भारत दर्शन यात्रा के लिए इंदौर से चलेगी ट्रेन, पढ़ें पूरी डिटेल
सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में चार जनरल कोच लगाए जाने से मजदूर और निम्न आय वर्ग के यात्रियों को सीधा लाभ होगा। इससे स्लीपर और एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी। सतीश कुमार ने कहा कि यह कदम त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए उठाया गया है।
एमपी से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
इसके अतिरिक्त, रेलवे वंदे भारत ट्रेनों के लिए भी कोच तैयार कर रहा है। देश के किसी भी कोने को अब वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है।
पिछले साल की तुलना में इस साल त्योहारों के दौरान 7750 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर अनारक्षित ट्रेनें भी शुरू की जा रही हैं।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ सतीश कुमार समस्तीपुर रेल मंडल के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। उन्होंने सुरक्षित रेल यात्रा पर विशेष ध्यान देते हुए दरभंगा से मुजफ्फरपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ये फैसला लिया है कि सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में कम से कम चार जनरल कोच लगाएं जाएंगे। इसके लिए दो हजार जनरल कोच बनाए जा रहे हैं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि दिसंबर तक देश की सभी एक्सप्रेस ट्रेनों (Express trains ) में चार जनरल कोच लग जाएंगे। इससे यह होगा कि आठ स्लीपर कोच (Eight sleeper coaches) और चार जनरल कोच होंगे तो इसका सीधा लाभ हमारे सभी वर्ग के रेलयात्रियों को मिलेगा।
एमपी से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
2000 नए जनरल कोच होंगे तैयार
दक्षिण भारत दर्शन यात्रा के लिए इंदौर से चलेगी ट्रेन, पढ़ें पूरी डिटेल
मजदूर वर्ग को मिलेगा सीधा लाभ
एमपी से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
वंदे भारत और अन्य सेवाओं में विस्तार
त्योहारों में स्पेशल ट्रेनें
FAQ
- भारतीय रेलवे ने जनरल कोच के लिए क्या योजना बनाई है ?
भारतीय रेलवे दिसंबर 2024 तक सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में चार जनरल कोच जोड़ेगा। - इस योजना से किसे लाभ मिलेगा ?
मजदूर और निम्न आय वर्ग के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। - कितने जनरल कोच तैयार किए जा रहे हैं?
कुल 2000 जनरल कोच तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से 900 पहले ही बन चुके हैं। - क्या वंदे भारत ट्रेनें भी इसमें शामिल हैं?
वंदे भारत ट्रेनों के लिए भी कोच तैयार किए जा रहे हैं, और इसका विस्तार हो रहा है। - त्योहारों के दौरान रेलवे क्या सुविधाएं दे रहा है?
रेलवे ने त्योहारों के लिए 7750 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और जरूरत पड़ने पर अनारक्षित ट्रेनें भी शुरू की जा रही हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari